आज (20 मई 2021) का हिंदी राशिफल-Jansagar News - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 19, 2021

आज (20 मई 2021) का हिंदी राशिफल-Jansagar News

 

                     आज का संपूर्ण राशिफल/Today's Horoscope

20 मई का हिंदी राशिफल/Hindi Horoscope of 20 May




01 : आज का 20 May 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपका दिन कुछ अलग तरीके से बीतेगा। एक ओर जहां स्वयं के लिए आप समय निकाल पाएंगे, वहीं मित्रों के वार्तालाप सुख देगा। संतान के विवाह के लिए आए प्रस्ताव पर गहन विचार करें, उसके बाद ही आगे जवाब दें।

02 : आज का 20 May 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आप के लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। अपने लोगों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। नए संपर्क होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

03 : आज का 20 May 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
कारोबार विस्तार के योग हैं। लेकिन, मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे। आज कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा। पितृ कार्य में समय बीतेगा।

04 : आज का 20 May 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आप के स्वभाव में प्रेम दिखेगा। इस कारण मानसिक रूप से व्याकुलता का अनुभव होगा। संतान की भावनाओ को समझें। उन्हें खूब स्नेह करें।
Advertisement




05 : आज का 20 May 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
दिन मध्यम है। उचित होगा अपना व्यवहार सुधारें और अपनी बात पर कायम रहें।सम्पति लाभ सम्भव है। पहले ही सम्बन्ध कमजोर हे और कमजोर न करें।


06 : आज का 20 May 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कार्यस्थल पर कार्य सुचारु रूप से चलेंगे। वाहन सुख मिलेगा। लेकिन, आर्थिक तंगी का सामना करना भी पड़ सकता है। भाइयों द्वारा सहयोग न मिलने से दुखी रहेंगे। परिवार के लोग आपको गलत साबित करने में लगे है।


07 : आज का 20 May 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन शुभ फलदायी है। आप की कार्यशैली में आए परिवर्तन से लोग अचंभित रह जाएंगे। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।

08 : आज का 20 May 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज कई अनुभव काम आने वाले हैं। आज का दिन शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के साथ व्यग्रतापूर्ण तरीके से बीतेगा। शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है।


09 : आज का 20 May 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। आप के द्वारा कोई परमार्थिक कार्य होने वाला है।




10 : आज का 20 May 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आप के व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। बच्चों की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे।


11 : आज का 20 May 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। किसी महिला मित्र से लाभ की संभावना है। जो लोग आप की निंदा करते थे वे आज आप की तारीफ करते नहीं रुकेंगे।


12 : आज का 20 May 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज नए कार्य की शुरुआत आपको नुकसान दे सकती है। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा। वाहन पर खर्च बढेगा।




Edited by:-ब्रजेश कुमार 

Post Bottom Ad