Rohtas Republic Day 2026: DM Udita Singh Reviews Preparations - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 3, 2026

Rohtas Republic Day 2026: DM Udita Singh Reviews Preparations

 रोहतास: गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर डीएम उदिता सिंह ने की समीक्षा बैठक 

रोहतास जिले में आगामी 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह के सफल, सुव्यवस्थित और भव्य आयोजन को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  





निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 जनवरी की सुबह प्रभातफेरी निकाली जाएगी, जिसके नोडल पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी होंगे। मुख्य समारोह का आयोजन न्यू फजलगंज स्टेडियम, सासाराम में किया जाएगा, जहां सुबह 09:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।

समारोह के दौरान जीविका, आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इसके साथ ही कार्यक्रम के क्रम में 1001 लोगों के बीच पर्चा वितरण भी किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने स्वच्छता और सजावट को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग समयबद्ध तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने महादलित टोलों एवं पंचायत सरकार भवनों में भी विधिवत ध्वजारोहण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के लिए विशेष व्यवस्था करने को कहा गया।

नगर आयुक्त, सासाराम को शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों पर तिरंगा लाइटिंग कराने का निर्देश दिया गया, जबकि आरसीडी विभाग को सभी जेब्रा क्रॉसिंग का रंग-रोगन कर उन्हें दुरुस्त करने को कहा गया।

इसके अलावा शाम 05:00 बजे फजलगंज स्थित मल्टीपर्पस हॉल, सासाराम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए गणतंत्र दिवस समारोह को अनुशासित, भव्य और जन-भागीदारी के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया। 


Report By : Brajesh Kumar Gaurav

Post Bottom Ad