नोखा में विधानसभा चुनाव व SIR प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को मिला सम्मान - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 31, 2026

नोखा में विधानसभा चुनाव व SIR प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को मिला सम्मान

 नोखा | रोहतास

बिहार विधानसभा चुनाव एवं एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों को शुक्रवार को नोखा प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। जिला उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विजय कुमार पाण्डेय ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सभी को उनके बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।




प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह में जिला उप विकास आयुक्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव एवं एसआईआर प्रक्रिया के समय नोखा प्रखंड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री शेफाली के नेतृत्व में पूरी टीम ने समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए रोहतास जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो सराहनीय है।






डीडीसी ने सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी इसी तरह अनुशासन, पारदर्शिता और टीम भावना के साथ कार्य करते रहेंगे, ताकि प्रशासनिक कार्यों में नोखा प्रखंड आगे बना रहे।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय, जिला विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री शेफाली, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुमन कु. श्रीवास्त, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार, प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार सहित प्रखंड के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नोखा मुखिया संघ अध्यक्ष दयानंद सिंह, मुखिया चितरंजन तिवारी, तृप्ति कुमारी, पूजा देवी, विवेक कुमार सहित पंचायत समिति सदस्य एवं बीएलओ भी मौजूद रहे।

समारोह के पश्चात मुख्य अतिथियों एवं प्रखंड के अधिकारियों द्वारा प्रखंड परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों का स्वागत प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री शेफाली द्वारा किया गया।



Post Bottom Ad