ग्रामीण बैंक का खिड़की तोड़ अंदर घुसे चोर लेकिन हाथ नहीं लगा रुपया | Rohtas News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 29, 2023

ग्रामीण बैंक का खिड़की तोड़ अंदर घुसे चोर लेकिन हाथ नहीं लगा रुपया | Rohtas News |

ग्रामीण बैंक का खिड़की तोड़ अंदर घुसे चोर लेकिन हाथ नहीं लगा रुपया | Rohtas News | Gramin Bank Khurmabad Chenari |

Gramin Bank Khurmabad Me Chori

Chenari:  Rohtas जिला के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुर्माबाद के ग्रामीण बैंक के शाखा में कल रात चोरो ने सेंधमारी का प्रयास किया है | चोरों ने बैंक का खिड़की उखाड़ दिया है लेकिन तिजोरी नहीं खोल सके | सेंधमारी में असफल चोरों ने CCTV का DVR चुरा लिया है | जिससे उनकी पहचान उजागर न हो |




सुबह जब मकान मालिक ने खिड़की पर लगा लोहे का ग्रिल उखड़ा देखा तो घटना की सुचना बैंक कर्मियों को दिया | आनन फानन में बैंक प्रबंधक सहित पुलिस टीम तत्काल मौके पहुँच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया | 
गनीमत की बात है की बैंक के भीतर घुसने के बाद भी चोरों को काश हाथ नहीं लग सका | चोर बैंक का कैश लाकर तोड़ने में नाकामयाब रहे | इसके बाद चोरों ने समझदारी दिखाते हुए CCTV का DVR अपने साथ ले भागे |
Advt.

बैंक कर्मी ने बताया की बैंक के भीतर कुछ फुटप्रिंट मिले हैं,जिसके आधार पर तफ्तीश पुलिस द्वारा किया जा रहा है | हाईवे किनारे इतनी बड़ी घटना को अंजाम देना,पुलिस को चुनौती देने से कम नहीं है | पुलिस गस्ती की टीम उस रस्ते में लगातार गस्त करती है लेकिन फिर भी घटना हुई | यह बात स्थानीय लोगों के गले से नहीं उतर रही है |


जिस मकान में बैंक चलता है उसके मालिक ने बताया की पुलिस की टीम राटा को रोड पर सिर्फ बालू वालों ट्रकों से वसूली में व्यस्त रहती है | पुलिस को बैंक और आमजन के सुरक्षा से भला क्या मतलब है ? पुरे मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्यवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है |

--प्रीतम,चेनारी  

Post Bottom Ad