BIHAR : मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाला बिहार के दरभंगा सेे गिरफ्तार। - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 6, 2022

BIHAR : मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाला बिहार के दरभंगा सेे गिरफ्तार।

BIHAR : मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाला बिहार के दरभंगा सेे गिरफ्तार।







  • भारत के सबसे अमिर उद्योगपति मुकेश अंबानी को धमकी देने वाले शख्स को आज बिहार पुलिस के मदद से बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी पुष्टी खुद दरभंगा के पुलिस अधिक्षक अवकाश कुमार ने किया है। 



  • प्राप्त जानकारी के अनुसार उद्योगपति मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को दरभंगा जिले के मनिगाछी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी राकेश मिश्रा के रूप मे हुई हे। साथ ही धमकी भरे फोन वाला मोबाईल भी आरोपी के पास से बारामद किया गाया है।





  • बिते बुधवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा कॉल आया जिसमे फोन करने वाले ने धमकी देते हुये बोला की वो इस अस्पताल को बम से उड़ा देगा। इतना ही नही उस शख्स ने अस्पताल के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और दोनों बेटों आकाश तथा अनंत अंबानी को जान से मारने की बात कही थी। उसके बाद पुलिस प्रशासन ने तत्पर होकर इस मामले मे छानबिन शुरू किया और आरोपी के मोबाइल नंबर को ट्रेस कर उसकी गिरफ्तारी को अंजाम दिया ।

 

 

Post Bottom Ad