दुर्गा पूजा बाद शुरू हो जायेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 29, 2022

दुर्गा पूजा बाद शुरू हो जायेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण |

दुर्गा पूजा बाद शुरू हो जायेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य | Rohtas News|





रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड मुख्यालय में क़रीब आठ करोड़ की लागत से बनने के लिए स्वीकृत हुआ कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का निर्माण कार्य दुर्गा पूजा बाद शुरू हो जायेगा। कार्यारम्भ को अंतिम रूप दने हेतु विभाग के एसडीओ मोहम्मद तय्यब जावेद के द्वारा चयनित स्थल का निरीक्षण विगत दो माह पूर्व ही कर लिया गया था।





राजपुर का यह अस्पताल लगभग 40 मीटर चौड़ाई एवं 60 मीटर की लंबाई में बनाया जाएगा जिसके लिए संवेदक द्वारा पन्द्रह दिन पहले राजपुर में भूमि पूजन का कार्य कर लिया गया है। भूमि पूजन के बाद अस्पताल निर्माण स्थल को लेकर कई दिनों से चल रहा विवाद अब लगभग थम गया है।



निर्माण कार्य के शुरुआत को लेकर संवेदक रमेश पांडे ने बताया कि छः या सात अक्टूबर से अस्पताल के भवन निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।हालांकि राजपुर का यह अस्पताल बड़े ही मुश्किल दौर से गुजरने के बाद बनने को तैयार खड़ा है। क्योंकि राजपुर में बनने वाले इस अस्पताल का छः महीने पहले क्षेत्र के डिहरी गांव में माननीय मुख्य मंत्री द्वारा शिलान्यास का वोर्ड लगाते हुए संवेदक द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था।





लेकिन राजपुर के जन प्रतिनिधियों के द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत किया गया और बताया गया कि जब राजपुर में जमीन उपलब्ध है तो यह अस्पताल कही और क्यों बन रहा है, जिसके बाद इसके निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया था।




Post Bottom Ad