बेवजह बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोश,अँधेरा में बढ़ रहा है क्राइम | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 2, 2022

बेवजह बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोश,अँधेरा में बढ़ रहा है क्राइम |

बेवजह बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोश,अँधेरा में बढ़ रहा है क्राइम | Bihar Bijli Vibhag | SBPDCL News Rohtas  |

South Bihar Power Distribution Limited Sasaram



नोखा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति सही ढंग से ना होने की वजह से प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों एवं नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लगभग 02 माह से प्रखंड क्षेत्र में सही ढंग से विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही है |




इसकी लिखित शिकायत जिला के विद्युत आपूर्ति पदाधिकारी सहित प्रखंड के जेई को कई बार किया गया है | बिजली नहीं रहने की वजह से क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की क्राइम की संभावनाएं ज्यादातर बनी रहती है | जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है | लोगों ने बताया कि हम सभी क्षेत्रवासी विद्युत को लेकर के लगातार जिला प्रशासन एवं प्रखंड प्रशासन से गुहार लगाते आ रहे हैं लेकिन आज तक आपूर्ति को लेकर के कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया |



विभाग के जेई अरविंद कुमार राम बताते हैं कि विभाग द्वारा प्राप्त मात्रा में विद्युत नहीं मिलने की वजह से क्षेत्र में विद्युत सप्लाई में कमी आ रही है | वही जिला के विद्युत आपूर्ति पदाधिकारी इस बात को बताने से कतराते नजर आ रहे हैं | आखिर कब तक इस तरीका का सिलसिला चलता रहेगा।




नोखा नगर परिषद के निवर्तमान चेयरमैन एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता ने इसका विरोध किया है |साथ ही प्रखंड के कई पंचायत क्षेत्र के लोग इसका विरोध करते आ रहे हैं लेकिन फिर भी विद्युत आपूर्ति की स्थिति सुधरती नहीं नजर आ रही है |

नसीम शाह-नोखा 



Post Bottom Ad