नोखा में चेयरमैन के लिए चार और उप चेयरमैन के लिए दो ने किया नामांकन | Nagar Parishad Nokha | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 14, 2022

नोखा में चेयरमैन के लिए चार और उप चेयरमैन के लिए दो ने किया नामांकन | Nagar Parishad Nokha |

नोखा में चेयरमैन के लिए चार और उप चेयरमैन के लिए दो ने किया नामांकन | Nagar Parishad Nokha | Bihar Nagar Palika Chunav 2022 |



नगर निकाय चुनाव के अधिसूचना जारी होते ही शहरी इलाकों में सरगर्मी तेज हो गई है | उम्मीदवारों की संख्या,कौन उम्मीदवार होगा कौन नहीं होगा ,ऐसे विषयों पर चर्चा होने लगी है | इधर नोखा नगर परिषद् में चेयरमैन पद के लिए अबतक कुल चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है | जबकि उप मुख्य पार्षद पद हेतु भी कुल दो अभ्यर्थियों ने अपना नॉमिनेशन भर दिया है | 

ADVT.



मुख्य पार्षद पद के लिए अजय कुमार,रमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार सिंह, बिनोद सिंह ने अपना नॉमिनेशन भर दिया है | हालाकिं चुनावी इनपुट के आधार पर यहाँ मुख्य पार्षद पद के लिए लगभग 20 उम्मीदवारों के नाम तैर रहे हैं | धीरे धीरे वोटर भी अपना रुझान देने लगे हैं | हालाकिं बहुत से लोग प्रत्याशियों के साथ खुलेआम घुमने से बचते हुए नजर आ रहे है | 



नोखा नगर परिषद में जनसागर न्यूज टीम ने चेयरमैन को लेकर जब जनता का मिजाज टटोला तो,उसमें अधिकतर लोगों का मत है की उमीदवार चाहे जो भी हो लेकिन मुख्य मुकाबला एक मौजूदा पैक्स अध्यक्ष और एक पूर्व चेयरमैन के बिच होना तय है | वोटर्स ने बताया की ग्रामीण इलाकों में पैक्स अध्यक्ष मजबूत स्थिति में खड़े हैं जबकि शहरी इलाकों और अपने बिरादरी में पूर्व चेयरमैन मजबूत स्थिति में हैं | 
Ratnesh-Journalist


Post Bottom Ad