Rohtas DM का फैसला: प्रतियोगी छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे अफ़सर,शनिवार को लगेगा शिविर| ऐसे करें आवेदन | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 8, 2022

Rohtas DM का फैसला: प्रतियोगी छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे अफ़सर,शनिवार को लगेगा शिविर| ऐसे करें आवेदन |

Rohtas DM का फैसला: प्रतियोगी छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे अफ़सर,शनिवार को लगेगा शिविर| ऐसे करें आवेदन | Rohtas News |



रोहतास के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में आज एक महत्वपूर्ण फैसला, जिले के उन छात्रों के लिए लिया गया है जो मैट्रिक और उच्चतर परिक्षा पास करने बाद विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता हेतु तैयारी कर रहे हैं। तैयारी कर रहे छात्रो के लिए जिला प्रशासन एक विशेष शिविर का आयोजन प्रत्येक शनिवार को जिले के समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में दिन के 8:00  से 10:00 तक करेगी।


 
इस कार्यक्रम का नाम Career Guidance Program Dreamers And Motivators: DM Meet दिया गया है | जिसके तहत 17 सित्मबर से हर शनिवार को 2 घंटे जिले के तमाम बडे पदाधिकारी जिले के प्रतियोगी छात्रों Competitive Students को आगे का मार्ग दर्शन करेंगे और उनके साथ अपना अनुभव साझा करेंगे। इससे छात्रों का मनोबल बढेगा साथ ही साथ आत्मविश्वास जागृत होगा |


 
उक्त कार्यक्रम के लिए जिलाधिकारी के द्वारा कई पदाधिकारीयों को जिम्मेवारी सौंपी गई है | जिसमें उप विकास आयुक्त रोहतास (DDC Rohtas Sekhar Anand) श्री शेखर आनंद को नोडल पदाधिकारी प्राधिकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त और भी कई लोगों को जिम्मेवारीयां दि गई हैं| जिसमे वरीय उप समाहर्ता सुश्री अनु कुमारी, यंग प्रोफेशनल श्रम एवं नियोजन मंत्रालय भारत सरकार श्री अंशु कुमार तथा महात्मा गांधी नेशनल फेलो कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार, सुश्री पूजा चौधरी , जिला नियोजन पदाधिकारी रोहतास राजिया इदरीसी व आईटी मैनेजर रोहतास श्री अजीत कुमार को उक्त कार्यक्रम में सहयोग हेतु प्राधिकृत किया गया है |


 
इस शिविर मे भाग लेने वाले ईक्षुक छात्रों हेतु एक WHATSAPP नम्बर भी जारी किया गया, जिसके माध्यम से छात्र अपना आवेदन ऑनलाइन निर्देशित प्रपत्र में समर्पित कर सकेंगे। इस नम्बर पर भेजे गए आवेदनो का पुरा देखरेख श्री अंशु कुमार यंग प्रोफेशनल श्रम एवं नियोजन मंत्रालय भारत सरकार करेंगे।

 


 

 
जिलाधिकारी रोहतास (डीएम रोहतास) का कहना है कि  Career Guidance Program Dreamers And Motivators: DM Meet एक विशेष पहल है जिसके तहत रोहतासके वैसे छात्र जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं उन्हें मार्गदर्शन एवं मोटिवेशन हेतु कार्य किया जाएगा ।

Brajesh- Journalist



Post Bottom Ad