नोखा में बन रहा है बुर्ज खलीफा,माँ दुर्गा होंगी विराजमान | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 8, 2022

नोखा में बन रहा है बुर्ज खलीफा,माँ दुर्गा होंगी विराजमान |

नोखा में बन रहा है बुर्ज खलीफा,माँ दुर्गा होंगी विराजमान | Durga Puja Pandal Sasaram-Nokha-Bikramganj | 

Durga Puja Pandal Nokha Rohtas



ईस वर्ष दुर्गापूजा सितंबर माह में ही शुरू हो रहा है,और शारदीय नवरात्रि का पहला दिन माह के 26 तारीख से ही शुरू हो जाएगा । नवरात्रि के इस महान पर्व को देखते हुए पूरे रोहतास जिले के दुर्गा पूजा कमिटीयों के द्वारा माँ जगत जननी का पंडाल निर्माण कार्य जोरों से जारी है।



सभी पूजा कमिटी के कार्यकर्ता अपने-अपने बाजार एवं स्थानीय क्षेत्रो में विभिन्न प्रकार की पंडाल के आकृति को बनाने में लगे हुए है। पूरे जिले में एक से बढ़ कर एक मंदिरों एवं ऐतिहासिक धरोहरों का निर्माण कारीगरों के द्वारा किया जाता है जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है।

 



इसी कड़ी में नगर परिषद नोखा के न्यू फ्रेंड्स क्लब कमिटी द्वारा नोखा स्टेशन रोड स्थित महावीर मंदिर के पास दुबई के सुप्रसिद्ध बुर्ज खलीफा ईमारत का स्वरूप दिया जा रहा है।



 

इसकी जानकारी देते हुए कमिटी के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार ने बताया की इस बार नोखा में दुनिया की सबसे बड़ी ईमारत बुर्ज खलीफा को पंडाल के रूप में बनाया जा रहा है,जिसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

Naseem Shah-Journalist

Post Bottom Ad