खाद के बारे में पूछने पर बदतमीजी से बात करते हैं शिवसागर के कृषि पदाधिकारी,किसान ने लगाया आरोप | Block Agriculture Officer Shivsagar | Urea Crisis in Rohtas |
सरकारी रिपोर्ट में भले ही अधिकारीयों द्वारा खाद की उपलब्धता को भरपूर बताया जा रहा है | लेकिन जमीनी हकीकत यह है की किसान खाद के लिए यहाँ वहां भटक रहे हैं | इधर कृषि विभाग के अधिकारीयों द्वारा किसानो को सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराए जाने से कृषकों की फजीहत और बढ़ गई है |
शिवसागर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह पर किसानों से दुर्व्यवहार और बदतमीजी करने का आरोप लगा है | रायपुर चोर पंचायत के किसान राधिका रमण पाठक ने बताया की जब उनसे कार्यालय पर मिलकर यूरिया के उपलब्धता की जानकारी मांगी और खाद नहीं मिलने की लिखित शिकायत किया तो कृषि पदाधिकारी भड़क गए और अभद्रता से बात करने लगे | उन्होंने बदतमीजी के साथ साथ मेरे आवेदन को भी बिना देखे फेंक दिया है |
कृषि पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह से जब जनसागर न्यूज ने फोन पर संपर्क किया और उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने बताया की मैंने कोई दुर्व्यवहार नहीं किया है | जब खाद रहेगा तब मिलेगा | मेरे पास कोई खाद नहीं है |
इस वक्तव्य से सपष्ट होता है की कृषि पदाधिकारी अन्य किसानों से किस तरह का बर्ताव करते होंगे | शिवसागर प्रखंड के एक अन्य किसान ने बताया की खाद विक्रेता सिर्फ अपने पहचान वाले और करीबी किसानो को ही खाद दे रहे हैं | इसकी शिकायत प्रखंड में करने पर कृषि पदाधिकारी कहते है की मैं क्या कर सकता हूँ | आपको जहाँ जाना है,जाकर शिकायत करें | मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है |
Jansagar News Desk