चेनारी में शांति समिति की बैठक संपन्न,गायब रहे नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी | Nagar Panchayat Chenari | Executive Officer Chenari |
पुलिस अधीक्षक रोहतास के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक कल एक साथ आयोजित की गई थी | चेनारी थाना परिसर में भी मुहर्रम को लेकर दोनों समाज के विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई | बड़ी संख्या में बाज़ार के व्यवसाई,पंचायत प्रतिनिधि, किसान,शिक्षक,धार्मिक व्यक्तित्व बैठक में शामिल हुए |
बैठक की अध्यक्षता चेनारी बीडीओ ने किया | बैठक में चेनारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम Chenari BDO Sunil Kumar Gautam , राजस्व पदाधिकारी नंदिता कुमारी,अंचलाधिकारी निशांत कुमार,थानाध्यक्ष निर्मल कुमार मौजूद थे |
उपस्थित तमाम लोगों ने आगामी मुहर्रम पर्व को आपसी भाई चारा और प्रेम सहित मानाने का निर्णय लिया | पर्व के दौरान किसी तरह का कोई विघ्न बाधा उत्पन्न न हो इसकी जिम्मेवारी भी लोगों ने ली | असामाजिक तत्वों के हर हरकतों पर पैनी नज़र स्वयं पुलिस टीम रखेगी | क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए ताजियादारों से ताजिया कमिटी की सूचि भी मांगी गई | इसके साथ साथ ताजिया जुलुश का रूट चार्ट भी उपलब्ध कराने को कहा गया | जुलुश निकालने का समय भी अधिकारीयों ने सर्व सहमती से निर्धारित कर दिया है |
हर बार की तरह नदारद रहे नगर पंचायत के अधिकारी
हर बैठक की तरह इस बार भी शांति समिति के बैठक में नगर पंचायत की तरफ से कोई शामिल नहीं हुआ | फिलहाल चेनारी नगर पंचायत में नोखा के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार Nokha Executive Officer प्रभार में हैं | इसके बावजूद वह कभी किसी बैठक में नहीं आते हैं | स्थानीय लोगों का कहना है की उनका दर्शन दुर्लभ है | नगर पंचायत के कार्यों में भी वह कभी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं |
Pritam-Jansagar News