बेख़ौफ़ बदमाशों ने अकोढ़ीगोला में बुलेट सवार को मारी गोली,हालत गंभीर | Breaking News Rohtas Today | Akorhigola Block |
एक तरफ रोहतास पुलिस कप्तान आशीष भारती द्वारा लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं और पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खुद ही रात को भी पेट्रोलिंग कर रहे हैं।वहीँ दूसरी तरफ जिला में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ते जा रहा है |
आज अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बांक गांव के पास घात लगाये अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दिया है | घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है | गोली लगे युवक का इलाज डेहरी के निजी अस्पताल में चल रहा है |
आपको बता दें कि न्यू डिलियां के आरिफ अंसारी को बांक गांव के पास घात लगाकर बैठे अपराधियों ने गोली मार दिया है | आरिफ अंसारी बुलेट पर सवार थे और बहन के ससुराल बांक से ही वापस लौट रहे थे | तभी अपराधियों ने गोली मार दिया है |
गोली लगने के बाद घायल आरिफ सड़क पर गिर कर तड़प रहे थे | जिसे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सुचना देने के बाद इलाज के लिए अकोढ़ी गोला पहुचाया | अब बेहतर इलाज के लिए उन्हें डेहरी एक निजी अस्पताल में पंहुचाया गया है | घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है | पुलिस मामले की जांच में जुट गई है |
अजय भट्ट-जनसागर न्यूज