हर घर तिरंगा को लेकर Nokha BDO ने मुखिया को दिया दिशा निर्देश | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 3, 2022

हर घर तिरंगा को लेकर Nokha BDO ने मुखिया को दिया दिशा निर्देश |

हर घर तिरंगा को लेकर मुखिया को दिए गए दिशा निर्देश: Nokha BDO | Har Ghar Tiranga Campaign | Amrit Mahotsav | 


नोखा प्रखंड कार्यालय परिसर में आज प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार पासवान की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी मुखिया को निर्देश दिया कि अपने अपने पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक घर में 13 को तिरंगा फहराया जाएगा, जिसको लेकर के लोगों को जागरूक किया जाए साथ ही सभी मुखिया को यह भी निर्देशित किया गया कि 15 अगस्त को पंचायत भवन पर धूमधाम से तिरंगा को फहराए और पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में पानी टंकी के पास वार्ड द्वारा तिरंगा फहराया जाए | इसके अलावें आंगनवाड़ी आशा एवं डीलरों को भी इसका निर्देश दिया गया है | 



मुखिया संघ की बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पंचायत में चलाए जा रहे हैं स्वच्छता को लेकर के भी सभी मुखिया को यह भी बताया गया कि अपने अपने पंचायत क्षेत्र में साफ सफाई के साथ-साथ स्वच्छता के लिए भी लोगों को जागरूक करें | एस एल डब्ल्यू में चयनित प्रखंड के 3 पंचायतों में कार्य प्रारंभ कर दी गई है | इसकी जानकारी देते हुए वीडियो देवेंद्र पासवान ने बताया कि हमारे प्रखंड क्षेत्र में तीन पंचायत को चयनित किया गया है | जिसमें मौड़िहा,सोतवां एवं हथिनी है जिसमे सोतवां में जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण का फिलहाल बाधित है मौडीहां और हथिनी में कार्य प्रारंभ हो चुका है।



मौके पर उपस्थित ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आलोक आनंद, मुखिया तृप्ति कुमारी, दयानंद सिंह ,अनीषा कुमारी,पूजा कुमारी,चितरंजन तिवारी,कलावती देवी,सहित सभी मुखिया एवं पंचायत कर्मी मौजूद रहे।

अजय भट्ट-जनसागर न्यूज 

Post Bottom Ad