क्यूँ नहीं रुक रहा है खुर्माबाद में पशु तस्करी का धंधा ? कल फिर पकड़े गए 41 मवेशी | Gau Taskari in Sasaram | cow smuggling in India |
रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र में पड़ने वाला खुर्माबाद गौ तस्करी के लिए अब अपनी पहचान बना चूका है | गौ वंश से जुड़े धंधे के लिए खुर्माबाद काफी लोकप्रिय हो गया है | यहाँ से बड़ी संख्या में गौ वंश अथवा मवेशियों को दुसरे राज्यों में भेजा जाता है | समय समय पर कुछ मवेशी लदे गाड़ियों को पकड़ा भी जाता है | जिससे पुलिस की कार्यशैली पर कोई सवाल नहीं उठे |
पिछले महीने 20 जुलाई को भी चेनारी पुलिस द्वारा एक ट्रक पकड़ा गया था | जिससे दर्जन भर भैंसा और भैंस को बरामद किया गया था | ट्रक के साथ उसका ड्राईवर भी गिरफ्तार हुआ था | इसके अलावें 25 जून को भी एक कंटेनर पुलिस ने पकड़ा था जिसपर 30 से अधिक गौवंश लदे हुए थे | इस वाहन के साथ तीन तस्कर भी गिरफ्तार हुए थे |
कमोबेश यह सिलसिला लगातार जारी रहता है | एक दो गाड़ियों के पकडे जाने से गौ तस्करों का हौसला कम नहीं होता है बल्कि वह पुलिस के आँखों में धुल झोकने का नया तरीका खोज लेते हैं | खुर्माबाद के ही रहनेवाले एक हिंदू ग्रामीण बताते हैं की यह धंधा करीब 50 वर्षों से यहाँ संचालित है | लेकिन पुलिस प्रशासन ने कभी गंभीरता से इसके उन्मूलन पर कोई काम नहीं किया है | इसलिए यह धंधा चल रहा है |
खुर्माबाद के गौ तस्कर अब आर्थिक रूप से सुदृढ़ हैं इसलिए उनका साठ गांठ कुछ सफेदपोश और खाकी वालों से भी है | जिससे इस मामले पर कोई ठोश कार्यवाई नहीं हो पाती है | ऐसा यहाँ के हिंदू समाज के लोगों का मानना है | ग्रामीणों ने बताया की अब पशु तस्करी धंधे में लिप्त कुछ तस्करों का स्थानीय ग्रामीणों पर भी प्रभाव और भय बना रहता है | जिससे कोई कुछ बोलने से परहेज करता है |
आपको बता दें की खुर्माबाद गांव नेशनल हाईवे पर स्थित है | हाईवे पर रोहतास जिला का बॉर्डर यहीं खत्म होता है | इसके बाद कैमूर जिला प्रारंभ हो जाता है | यह भोगौलिक परिदृश्य भी पशु तस्करों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है |
कल पुनः एक पशु लदे वाहन को पकड़ा गया है | पुलिस बयान अनुसार इस वाहन की जानकारी पुलिस अधीक्षक को किसी ने दिया था | उक्त गुप्ता सुचना के आधार पर चेनारी पुलिस टीम ने कंटेनर को पकड़ा है | कंटेनर में कुल 41 मवेशी लदे हुए थे |
लेकिन इन सब के बिच सवाल अब भी बना हुआ है की पशु तस्करों को चिन्हित करते हुए पुलिस मुकदमा दर्ज क्यों नहीं करती है ? खुर्माबाद गांव में हमेशा छापेमारी क्यूँ नहीं की जाती है ? आखिर कोई स्थाई और गंभीर कदम जिला पुलिस क्यूँ नहीं उठाती है जिससे हमेशा के लिए धंधेबाज निष्क्रिय हो जाएँ |
News Desk-Jansagar News