हजरत इमाम हुसैन और हजरत हसन के नारों से गूंज उठा नोखा बाज़ार | Muharram Julush Rohtas |
ताजिया कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन की शहादत पर नोखा में सभी जगहों पर याद किए गए। उनकी याद में कर्बला के मैदान की याद दिलाते हुए मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने याद दिलाया कि सत्य के लिए शहादत दिए थे। जिसको लेकर के ताजिया को शहरों में घुमाया गया और इमाम हुसैन के नारों के साथ कर्बला की मैदान में जंग सिपाही जो कि युद्ध में वीरगति प्राप्त होने पर हाथों में लाठी-डंडे नुमाइश बंदिश करते हुए कर्बला के मैदान में पहुंचे।
नोखा में प्रखंड सहित सभी जगह पर कर्बला की जंग की याद दिलाई गई। नगर परिषद नोखा में खलीफा के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया यहां पर सत्य के लिए शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन के नारों से शहर गूंज उठा। मंगलवार को नोखा नगर परिषद में सुआरा, छतौना, नोखा मुख्य बाजार अलीजान चौक सदर मुहल्ला , पश्चिम पट्टी हाशमी रुट बाई रुट जुलूस शान्तिपूर्ण निकाला गया | श्रीखंडा, दुधार, सोतवा, बराव,जबरा, मेयारी बाजार सहित कई जगहों पर यह हुसैनी जुलूस निकाला गया।
जुलुश में नोखा नगर परिषद और प्रखंड में नियुक्त किए गए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल उपस्थित रहे ।नगर परिषद नोखा में थानाध्यक्ष राजेश कुमार, अंचलाधिकारी सुमन कुमार, विकास प्रखंड प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र पासवान और स्वच्छता के बीसी आलोक आनंद, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार चंद शेखर शर्मा, शैलेंद्र कुमार प्रताप सिंह नगर परिषद के कार्यपालक धर्मपुरा थाना अध्यक्ष ददन राम अपने क्षेत्रों में गस्ती करते हुए दिखाई दिए और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था किए गए थे।
पुलिस द्वारा हर जगह मॉनिटरिंग की जा रही थी।कई जगहों पर पुलिसकर्मी सादे ड्रेस में उपस्थित रहकर के मॉनिटरिंग करते नजर आए। मंगलवार को बुधन चौधरी स्कूल रात्रि में खेलकूद आयोजन किया गया। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सदर इजहार रजा उर्फ बाबू और नसिम अंसारी ने बताया कि खलीफा के नेतृत्व में कर्बला के मैदान की याद में खेलकूद के माध्यम से युद्ध की याद दिलाई जाएगी |
Naseem-Jansagar News