हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफलता और प्लास्टिक मुक्त नोखा के लिए निकली प्रभात फेरी | Har Ghar Tiranga- Azadi Ka Amrit Mahotsav | Nokha Nagar Parishad |
![]() |
प्रभात फेरी को झंडा दिखाते कार्यपालक पदाधिकारी |
हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर के देश भर में साफ सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है । नोखा नगर परिषद प्रशासन द्वारा तरह तरह के जागरूकता अभियान कई दिनों से चलाया जा रहा है । बीते दो दिन पहले ही नोखा नगर परिषद Nagar Parishad Nokha प्रशासन ने एक नगर स्तरीय निबंध लेखन एवं आर्ट कला का प्रतियोगिता आयोजित कराया था । उसके बाद आज सुबह सुबह कई विद्यालयों के बच्चें एवं बच्चियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी में स्कुली बच्चों ने नारा लगाते हुए लोगो को जागरूक किया जिसमे बच्चों ने लोगो को बताया की हम सभी को कूड़ा कचरा इधर उधर नही फेकना चाहिए , आओ हम सब साथ चले तिरंगा लहराने फिर से एक साथ चले।
वही मौके पर उपस्थित नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार Nagar Parishad Executive Officer ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। ईओ ने बताया की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि नगर परिषद क्षेत्र में कही भी गंदगी न फैले,लोग साफ सफाई के साथ साथ प्लास्टिक मुक्त नोखा बनाए।
साथ ही आज़ादी के अमृत महोत्सव Azadi Ka Amrit Mahotsav को लेकर के सभी को जागरूक किया गया की देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हुए है | इस अवसर पर हम सब हर घर तिरंगा,घर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाएं।
कार्यक्रम में नगर परिषद कर्मचारी सत्यनारायण गुप्ता,सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र कुमार सिंह,शिक्षक संजय कुमार, इसरार ख़ान,उमेश सिंह,सहित नोखा नगर परिषद के समस्त स्कूल हाई स्कूल पश्चिमपट्टी,श्री बुधन चौधरी माध्यमिक एवं हाई स्कूल, सर्वोदय विद्यालय सहित बालिका उच्च विद्यालय के अलावा अन्य कई विद्यालय के छात्र एवं छात्रा तथा शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद रहे।
अजय भट्ट-जनसागर न्यूज