लूटपाट कांड के आरोपी को नोखा पुलिस ने किया गिरफ्तार | Latest Hindi News Rohtas Bihar |
पूर्व के एक मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को नोखा थाना की पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है | वर्ष 2017 के ही लूटपाट कांड में उक्त आरोपी की संलिप्तता थी | तब से आजतक फरार चल रहा था | आज पुलिस द्वारा उसे डंगरा टोला से पकड लिया गया है |
नोखा थाना के ऍस आई शैलेन्द्र कुमार ने बताया की गिरफ्तार युवक का नाम चन्दन चौधरी, सा० डंगरा ,थाना -नोखा है | पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की उक्त आरोपी डंगरा में छीपा हुआ है | सुचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है |
गिरफ्तार आरोपी का कोरोना जाँच करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है |
नसीम शाह-जनसागर न्यूज