रामगढ़ में AAP का जनसंवाद आयोजित,ग्रामीण इलाकों में तेजी से बढ़ रहा है संगठन | Aam Aadmi Party Kaimur | AAP News Gujarat |
आज कैमूर जिला के रामगढ प्रखंड में आम आदमी पार्टी द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था | कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सूर्यदेव मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ है | कार्यक्रम की अध्यक्षता कैमूर जिला के सह प्रभारी सुधाकर तिवारी ने किया है | मुख्य अतिथि ई० रत्नेश रमण पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित किया है |
आम आदमी पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार अज के जनसंवाद में पार्टी ने अपने वरिष्ठ और मेहनती कार्यकर्ताओं को ही बुलाया था | कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी नेता रत्नेश रमण ने विस्तृत संवाद करते हुए,संगठन के तीव्र विकास के लिए तरीकों से अवगत कराया है | सभी नेताओं को अलग अलग कार्य और जिम्मेदारी सौंपी गई है |
रत्नेश ने बताया की आम आदमी पार्टी अब देश में भाजपा सरकार के विकल्प के रूप में देखी जा रही है | बिहार सहित पूरा देश कमरतोड़ महंगाई-भ्रष्टाचार-बेरोजगारी से त्रस्त हो गया है | वहीँ अरविन्द केजरीवाल के योजनाओं से दिल्ली और पंजाब में लोगों को बड़ी राहत मिल रही है | अब बिहार के लोग भी चाहते हैं की आम आदमी पार्टी बिहार के रजनीति में जगह बनाये,ताकि मुफ्त बिजली,मुफ्त पानी,मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य का लाभ लोगों को मिल सके |
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा की गुजरात विधानसभा चुनाव में भी पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी | ऐसे में राष्ट्र स्तर पर भाजपा को सिर्फ आम आदमी पार्टी ही मजबूत चैलेंज दे सकती है |
पंचायत स्तर पर और वार्ड स्तर पर जिला के सह प्रभारी सुधाकर तिवारी ने अलग अलग जिम्मेवारियां भी आज दिया है | पार्टी ने अगले तीन महीने तक रामगढ़ विधानसभा के हर गांव में दस कार्यकर्ता खड़ा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है |
कार्यक्रम में सिसौडा पंचायत के सरपंच महेंद्र गिरी,जितेन्द्र पाण्डेय,अरुण मिश्रा,कृष्ण मुरारी गुप्ता,मनोज पाल,उमेश कुशवाहा,रंगीला सिंह,रामजी सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे | वहीँ बतौर अतिथि चेनारी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धनजी दुबे,दलित प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास राम भी कार्यक्रम में शामिल थे |
न्यूज डेस्क-जनसागर न्यूज
Tags : aam aadmi party,aam aadmi party punjab,aam aadmi party logo,aam aadmi party join,punjab elections aam aadmi party,aam aadmi party gujarat,aam aadmi party photo,aam aadmi party membership,aap bihar,aap logo,punjab aam aadmi party,arvind kejriwal news today