राजपुर के शांति समिति बैठक में निर्णय, आपसी सौहार्द से मनेगा बकरीद | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 8, 2022

राजपुर के शांति समिति बैठक में निर्णय, आपसी सौहार्द से मनेगा बकरीद |

राजपुर के शांति समिति बैठक में निर्णय, आपसी सौहार्द से मनेगा बकरीद |


राजपुर रोहतास: बकरीद पर्व को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में बीडीओ सबिता सौम्या Rajpur BDO Savita Saumya व थानाध्यक्ष उमेश कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई.




बैठक के दौरान उपस्थित खलिफाओ से त्योहार को ले सभी गांवों के आपसी सौहार्द व तनाव के स्थिति की समीक्षा की गई.जिसके बाद बीडीओ ने बैठक में शामिल गणमान्य नागरिक,जनप्रतिनिधियों,समाजसेवियों से मुखातिब होते हुए बकरीद पर्व को आपसी प्रेम सौहार्द और शांति पूर्ण वातावरण में मनाने का संदेश दिया.





थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा,कि हिन्दु मुस्लिम त्योहारों को लेकर राजपुर क्षेत्र गंगा जमुनी तहजीब का एक उत्कृष्ट उदाहरण रहा है.जिसे भविष्य में भी बनाये रखना हम सब की जिम्मेदारी है.
 पुलिस प्रशासन हर पल चौकन्ना है.किसी प्रकार की विपरीत परिस्थिति आने पर कडाई से निपटा जायेगा.पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी तरह की कोताही बरतने वाली नहीं हैं.आप सभी लोग पुलिस को सहयोग करते हुए आनन्द के साथ त्योहार मनाएं.अफवाहों पर ध्यान नहीं दे.कोई अप्रिय घटना समक्ष में आये तो,तत्काल पुलिस को सूचित करें.





बैठक में पैक्स अध्यक्ष रवि शंकर दुबे उर्फ सोनू,मुखिया योगेन्द्र चौधरी,कामाखया नारायण सिंह,हिरालाल गांधी,मेधा महतो,वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानचंद साह,सोमेश्वर सिंह यादव,मोहम्मद ताजुद्दीन,सलाउद्दीन सिद्दीकी,निजामुद्दीन,मुन्ना सिद्धकी,मंसूर आलम,वकील आलम,मो बालम समेत अन्य मौजूद रहे.


रजनीकांत तिवारी-जनसागर न्यूज 

Post Bottom Ad