NOKHA: मर्डर केस में रघुनाथपुर से एक महिला गिरफ़्तार,दो वर्ष से थी फरार | Police Station Nokha | Hindi News Rohtas Bihar |
रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र से आज स्थानीय पुलिस ने अलग अलग मामलों में दो गिरफ्तारी किया है | दोनों गिरफ्तारी रघुनाथपुर गांव से हुई है | पहली गिरफ्तारी एक महिला की हुई है जबकि दूसरी गिरफ्तारी एक व्यक्ति की हुई है | नोखा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि किया है |
नोखा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव से पूर्व के मर्डर केस के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | बता दे की नोखा थाना कांड संख्या 136/ 2020 में विमला देवी को हत्या के मामले में आरोपित बनाया गया था | विमला देवी 2020 से ही फरार चल रही थी, जिसको आज पुलिस ने रघुनाथपुर गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की पुष्टि करते हुए नोखा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि 2020 में रघुनाथपुर गांव में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी, जिसमें विमला देवी को आरोपी बनाया गया था | आज प्रशासन ने गिरफ्तार कर कोविड जांच कराने के बाद जेल भेज दिया है।
शराब मामले में भी हुई गिरफ्तारी
रघुनाथपुर गांव से ही पुलिस ने शराब मामले में बटन पासवान नाम के व्यक्ति को पकड लिया है | बटन पासवान पर कुछ ही दिन पूर्व शराब मामले में एक FIR दर्ज की गयी थी | जिसके बाद आज उनकी गिरफ्तारी हो गई है | पुलिस ने मेडिकल जाँच के बाद जेल भेज दिया है |
अजय भट्ट-जनसागर न्यूज

