Nokha CO ने अतिक्रमण मुक्त कराया सरकारी भूमि,चरनाढ गांव में हुई कार्यवाई | Encroachment Removal in Nokha Block |
![]() |
| अतिक्रमण हटवाते अधिकारी |
आज नोखा प्रखंड के सोतावां पंचायत स्थित चरनाढ गांव से सरकारी ज़मीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है | अंचलाधिकारी नोखा और नोखा थानाध्यक्ष राजेश कुमार के मौजूदगी में पूरा बिहार सरकार के भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है |
अंचलाधिकारी ने बताया की उसी गांव के लाल मुनि राम नाम के व्यक्ति ने अंचल कार्यालय में इस बता की लिखित शिकायत दर्ज कराइ थी | उसने अपने दिए गए आवेदन में कहा था की गांव के ही एक व्यक्ति बिक्रमा राम द्वारा उक्त सरकारी भूमि पर मकान निर्माण किया जा रहा है |
मामले को गंभीरता से लेते हुए नोखा सीओ ने स्थल का जाँच कराया | जाँच में आवेदक के शिकायत की पुष्टि हुई | इसके बाद अंचलाधिकारी ने आज स्थानीय पुलिस के सुरक्षा के साथ गांव पहुच कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवा दिया है | उक्त भूमि पर हुए निर्माण कार्य को पुलिस ध्वस्त करवा दिया है | अंचलाधिकारी सुमन कुमार के कार्यवाई से क्षेत्र के लोगों में कानून पर भरोषा बढ़ा है |
अजय भट-जनसागर न्यूज
