सावधान! अब बिना मास्क के निकले तो खैर नहीं-Jansagar News - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 14, 2022

सावधान! अब बिना मास्क के निकले तो खैर नहीं-Jansagar News

बिना मास्क के चलना पड़ेगा भारी, रोहतास पुलिस सख्त/Fine for Mask in Rohtas Bihar



कोरोना के बढ़ते संक्रमण और कोविड गाइडलाइंस के अनुपालन के लिए रोहतास जिले की पुलिस ने अब कमर कस लिया है।सभी थानों की पुलिस अपने क्षेत्र में मास्क चेकिंग अभियान चला रही है।बिना मास्क वाले लोगों से तत्काल फाइन भी वसूला जा रहा है।


Mask Checking In Rohtas Bihar

कल शुक्रवार को रोहतास जिले में बिना मास्क वाले कुल 353 लोगों को पकड़ा गया है।सभी लोगों से 50 रुपए का जुर्मानावसूल किया गया है।पकड़े गए लोगों से कुल 17650 रुपये की राशि वसूली गई है।यह आंकड़े रोहतास जिले के एसपी आशीष भारती के कार्यालय से प्राप्त हुए हैं।


सबसे ज्यादा जुर्माना करगहर थाना द्वारा वसूल किया गया है।करगहर थाना ने कल 26 लोगों से 1300 रुपए की राशि वसूल किया है।वहीं दूसरे स्थान पर चेनारी थाना ने अपना योगदान दिया है।चेनारी थाना द्वारा कुल 22 लोगों से 1100 रुपए की जुर्माना वसूली की गई है।


सबसे कम दावथ थाना द्वारा मात्र एक व्यक्ति को बिना मास्क के पकड़ा गया था जिससे मात्र 50 रुपए की जुर्माना वसूला गया।जबकि दरिहट थाना द्वारा कल की तारीख में किसी को भी बिना मास्क के नहीं पकड़ा गया है।


यह पूरा आँकड़ा कल दिनाँक 14 जनवरी 2022 का है।


Kumar Himanshu, Jansagar News

Post Bottom Ad