ROHTAS: एनसीपी ने मनाया शरद पवार का जन्मदिन,पार्टी कार्यालय में बंटी मिठाइयां-Jansagar News - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 12, 2021

ROHTAS: एनसीपी ने मनाया शरद पवार का जन्मदिन,पार्टी कार्यालय में बंटी मिठाइयां-Jansagar News

ROHTAS: एनसीपी ने मनाया शरद पवार का जन्मदिन,पार्टी कार्यालय में बंटी मिठाइयां-Jansagar News


आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पोस्ट ऑफिस चौराहा स्थित जिला कार्यालय सासाराम में रांकपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शरद पवार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया है।उक्त कार्यक्रम में जिला भर के राकपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर जुटे थे।


जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री संसद श्री शरद पवार जी के 81वा जन्मदिन मनाया गया है।


पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एनसीपी जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शुरू से अभी तक देश के राष्ट्रीय पार्टी है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार जी देश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री कई बार बने और महाराष्ट्र के कई बार मुख्यमंत्री बने हैं। लगातार शुरू से लेकर अभी तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। आगे देश के प्रधानमंत्री बनने का उम्मीद है ।


शरद पवार के जन्मदिन किसान विजय दिवस के रूप में आज जिला कार्यालय सासाराम में मनाया जा रहा है।

जन्मदिन समारोह में जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह , जिला उपाध्यक्ष अमीर इकबाल बाली जी, जिला प्रवक्ता विमलेश सिंह, जिला महासचिव परशुराम सिंह, अब्दुल मजीद बिंदकेशावरी सिंह ,अति पिछड़ा के जिला अध्यक्ष जोगिंदर पाल, सासाराम नगर अध्यक्ष आरजू आलम ,गुड्डू खान कार्यकारी अध्यक्ष मंजू कुशवाहा, सचिव विजय कुशवाहा गोविंद रजवार, चंद्रकला चौधरी, बृज बिहारी राय ,त्रिपुरारी उपाध्याय ,परशुराम गुप्ता ,नंदकिशोर सिंह ,उमेस राम,रमेश यादव सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता जिला कार्यालय में उपस्थित थे।सबने आपस में मिठाई बाँटकर खुशी का इजहार किया।


News Desk, Jansagar News

Post Bottom Ad