क्रीडा भारती के जिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए खेल प्रेमी-Jansagar News - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 25, 2021

क्रीडा भारती के जिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए खेल प्रेमी-Jansagar News

क्रीडा भारती के जिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए खेल प्रेमी-Jansagar News || ROHTAS NEWS || BIHAR NEWS ||

Krida Bharati Rohtas


रोहतास जिला के मुख्यालय सासाराम में आज क्रीडा भारती संगठन का जिला सम्मेलन आयोजित हुआ. सम्मेलन शहर के एक निजी अस्पताल आर्ष मल्टी स्पेशलिटी नर्सिंग होम (Arsh Multi Speciality Nursing Home sasaram) में आयोजित हुआ.सम्मेलन का उद्घाटन क्रीडा भारती के बिहार प्रान्त के अध्यक्ष राजेश्वर राज (Ex. MLA Rajeshwar Raj) ने किया.मुख्य अतिथि के रूप में सासाराम के डॉ दिनेश शर्मा शामिल हुए.


जिला सम्मेलन की अध्यक्षता क्रीडा भारती के जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने किया जबकि मंच सञ्चालन का कार्य मैकू राम जी ने किया.कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और बजरंगबली के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं पूजन से किया गया.वहीँ दूसरी तरफ कार्यक्रम के प्रारंभ में ही संगठन के सह मंत्री शशिकांत चौबे ने खेल गीत गाकर उत्साह वर्धन का कार्य किया है. 




रोजमर्रा की जन्दगी में खेल का महत्व,खेल एवं खिलाडियों के विकास,खिलाडियों के करियर में आने वाले अवरोधक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सभी वक्ताओं ने अपना विचार प्रकट किया.जिले भर से एकत्रित खेल जगत से जुड़े लोग,जिनमे खिलाडी और ट्रेनर भी मौजूद थे,सबने बारी बारी से अपने सुझावों से अवगत कराया.क्रीडा भारती के प्रयास और ऐसे कार्यक्रम की सराहना भी किया गया.


कार्यक्रम में क्रीडा भारती रोहतास से जुड़े लोग तथा संगठन के संतोष जी,जितेन्द्र जी,मनोज जी,धनंजय तिवारी,दामोदर सिंह सहित दर्जनों शामिल हुए थे.


Rahul Kumar Singh-Jansagar News

Post Bottom Ad