ट्रैक्टर-टेंपो में जोरदार टक्कर, ड्राइवर घायल-JANSAGAR NEWS - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 4, 2021

ट्रैक्टर-टेंपो में जोरदार टक्कर, ड्राइवर घायल-JANSAGAR NEWS

रोहतास जिले के सासाराम में आज एक  ट्रैक्टर और टेंपो में भीषण टक्कर हो गई जिसमे ट्रैक्टर का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।






मामला सासाराम के मुफस्सिल थाना अंतर्गत आने वाले बेदा गांव का है। जहां तेज गति से जा रहे हैं ट्रैक्टर और टेंपो एक दूसरे के सामने से आपस में भीड़ गए जिस वजह से एक गंभीर हादसा घटित हुआ।

आपको बता दें कि एक तरफ शहर में रोड का चौड़ीकरण को लेकर पूरे रोड को उखाड़ दिया गया है ,जगह जगह डायवर्सन बना दिया गया जिस वजह से आए दिन कई हादसे होते रहते हैं।

आज के इस घटना में घायल हुए ट्रैक्टर के ड्राइवर को वहां उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा सासाराम के सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज डॉक्टर द्वारा जारी है। इसके बारे में डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत काफी नाजुक है लेकिन इलाज लगातार जारी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल ड्राइवर का नाम जयराम राय है जिसके पिता का नाम रघुवंश राय है जो करगहर थाना के बड़की अकोढ़ी गांव का रहने वाला है।

Post Bottom Ad