नगर निगम सासाराम के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, NCP नेता भी रहे साथ-Jansagar News - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 9, 2021

नगर निगम सासाराम के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, NCP नेता भी रहे साथ-Jansagar News

Sasaram Nagar Nigam के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, NCP जिलाध्यक्ष ने किया नेतृत्व: JANSAGAR NEWS

प्रदर्शन करते लोग



सासाराम शहर में आज स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने सड़क पर उत्तर कर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया है।नगर निगम द्वारा शहर में कहीं भी कूड़ा डंप करने को लेकर आक्रोशित थे लोग।


रोहतास जिला के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में सासाराम नगर निगम क्षेत्र में कचरा और गंदगी के खिलाफ जनता ने आज विरोध प्रदर्शन किया। एनएसपी अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि नगर निगम सासाराम को नर्क बना दिया है। यहां नगर निगम का कोई पदाधिकारी ,अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, वार्ड कमिश्नर गंदगी पर ध्यान नहीं देता है।


 शहर की जनता गंदगी के ढेर पर चलने को मजबूर हैं। सासाराम में कुशवाहा महासभा के सामने मेन रोड, नेहरू पार्क गेट, बैंक ऑफ बड़ौदा जीटी रोड, और सारे सासाराम शहर में भारी गंदगी देख गुस्साए एनसीपी अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।



सासाराम की जनता के साथ मिलकर एनसीपी जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। एनसीपी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एनसीपी जिला उपाध्यक्ष अमीर इकबाल, बाली जी सासाराम नगर निगम के युवा सचिव विजय कुशवाहा ,पिंटू चौधरी मिस्त्री, मिस्टर खान, दीपू महतो ,वसीम खान, गुड्डू महतो और सैकड़ों सासाराम नगर निगम वासी विरोध प्रदर्शन में रहे मौजूद।



पल्लवी भारती,जनसागर न्यूज़


Post Bottom Ad