भभुआ-करगहर-राजपुर के चुनाव रिजल्ट की खास बातें,जो आपको जानना जरूरी है-Jansagar News - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 10, 2021

भभुआ-करगहर-राजपुर के चुनाव रिजल्ट की खास बातें,जो आपको जानना जरूरी है-Jansagar News

भभुआ-करगहर-राजपुर के चुनाव रिजल्ट की खास बातें,जो आपको जानना जरूरी है-Jansagar News

Bihar Panchayat Election

जिला परिषद करगहर 


जिला परिषद करगहर के क्षेत्र संख्या 08 में पूनम भारती ने जीत हासिल किया है।जबकि क्षेत्र संख्या 09 में महावीर शाह ने चुनाव जीता है।वहीं क्षेत्र संख्या 10 से पूनम देवी ने जीत हासिल किया है।

दिलचस्प बात यह है कि करगहर की दो दो जिला परिषद सदस्य का नाम पूनम ही है।हालांकि सबसे ज्यादा मतों से पूनम भारती ने चुनाव जीत लिया है।इनको कुल 15011 वोट पड़े हैं।


राजपुर जिला परिषद


इस सीट पर रेशमा देवी ने अपना कब्जा जमा लिया है।इनको 12023 मत मिला है।इसी सीट से एक जाने माने पत्रकार प्रमोद तिवारी भी भाग्य आजमा रहे थे लेकिन वह 5945 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

कहा जा रहा है कि प्रमोद तिवारी पिछले पाँच वर्ष से क्षेत्र की सेवा में लगे थे लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से चुनाव हार गए।





जिला परिषद भभुआ 


भभुआ जिला परिषद में कुल तीन क्षेत्र हैं।क्षेत्र संख्या 10,11 और 12.इनमें सबसे ज्यादा वोट लेकर जिला परिषद सदस्य बनने वाले शख्स प्रदीप कुमार गुप्ता हैं।जिन्हें क्षेत्र संख्या 10 में कुल 9394 वोट मिले हैं।इन्होंने तीन बार के जिला परिषद और कैमूर कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल को बुरी तरह पराजित किया है।


News Desk, Jansagar News

Post Bottom Ad