केंद्रीय मंत्री के काफिले को किसानों ने रोका ,खाद की आपूर्ति नही होने से नाराज थे किसान-Jansagar News - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 11, 2021

केंद्रीय मंत्री के काफिले को किसानों ने रोका ,खाद की आपूर्ति नही होने से नाराज थे किसान-Jansagar News

आज जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह रोहतास जिले के दौरे पर आए थे। उनके स्वागत समारोह के दौरान नोखा में किसानों ने रोड जाम कर दिया और अपनी मांग रखने के लिए उन्हें रोकने की तैयारी करने लगे।
















किसानों के इस प्रदर्शन का मुख्य मांग था कि जिले में खाद की आपूर्ति बहुत ही कम हो रही है जिसके चलते किसानों को बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए आज नोखा के किसानों ने सीधे मंत्री जी को ही रोकने की कोशिश की।


विज्ञापन



जैसे ही राम चंद्र बाबू की गाड़ी नोखा बाजार समिति गेट के समीप पहुंचा किसानों ने उनके काफिले के रोकने की कोशिश की मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। लेकिन उस उग्र भरण को आधे घंटे तक प्रदर्शन करने से कोई रोक नहीं पाया।


हालांकि कुछ देर के बाद स्थानीय प्रशासन एवं अंचलाधिकारी नोखा के द्वारा कुछ आश्वासन देकर एवं समझा-बुझाकर जाम को हटाया गया।


जनसागर न्यूज़ के लिए नोखा से अजय भट्ट की रिपोर्ट।




Post Bottom Ad