दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने सासाराम के दिवाकर को किया सम्मानित-Jansagar News - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 19, 2021

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने सासाराम के दिवाकर को किया सम्मानित-Jansagar News

आज पूरा देश आजादी के 75वे वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव मना रहा है इसी क्रम में विभिन्न विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से विभिन्न तरह के कार्यक्रम देश में आयोजित किए जा रहे हैं।


कार्यक्रम की तस्वीर 





इसी क्रम में चार कदम वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय किशन ठाकुर के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज रत्न समारोह का आयोजन किया गया।


ट्रस्ट के 17वे सम्मान समारोह का आयोजन aiwan-e-ghalib ऑडिटोरियम माता सुंदरी रोड नई दिल्ली में किया गया जहां देश के अन्य राज्यों से भी समाजसेवी और युवा उपस्थित रहे उन युवाओं को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से और समाज रत्न सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।




विज्ञापन






आज के इस कार्यक्रम में बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले दिवाकर कुमार सुमन को भी सम्मानित किया गया। श्री सुमन पूर्व में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रह चुके हैं और वर्तमान में पढ़ाई के साथ साथ चार कदम वेलफेयर फाउंडेशन एनजीओ भी चला रहे हैं। उनके द्वारा समाज के प्रति समाज के लोगों के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यो और कोरोना काल मे  किए गए निस्वार्थ सेवा भाव और समर्पण को देखते हुए उन्हें समाज रत्न अवार्ड से और कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।



आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष माननीय रामनिवास गोयल जी रहे उनके साथ दिल्ली के खाद्य मंत्री इमरान हुसैन ,राघव चड्ढा, पीके सहगल के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


रोहतास जिले से चयनित हुए दिवाकर कुमार सुमन को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष रामनिवास गोयल जी के द्वारा सम्मानित किया गया।


इस सम्मान से सम्मानित होने के बाद दिवाकर सुमन ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं है बल्कि उनके गुरु उनके माता-पिता और समाज के बुद्धिजीवी वर्ग का है जिसके चलते दिवाकर ने सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


जनसागर न्यूज़ के लिए ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट।



Post Bottom Ad