दैनिक राशिफल/आज का राशिफल/दिनांक 07 मई 2021
Daily Horoscope/Today's Horoscope/Date 07 May 2021
आज का 07 May 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसायिक यात्रा होगी। नए व्यवसायिक अनुबंध लाभकारी होंगे। सभी के लिए सुलभ रहें और नम्र भी।
: आज का 07 May 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
कार्यस्थल पर तनावपूर्ण माहौल रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना के बीच आर्थिक मामले यथावत रहेंगे। संतान की वजह से शर्मिंदा होना पड़ सकता है।
: आज का 07 May 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ के योग हैं। नए कारोबार में संभलकर और सतर्कता से काम करें। नौकरी में विघ्न आ सकता है। पारिवारिक विवाद संभव।
: आज का 07 May 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
भाग्योदय के योग बन रहे हैं। जो भी कार्य पूरी मेहनत और विश्वास से करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। जीवन साथी की चिंता रहेगी। साहित्यकार लेखक और मंच से जुड़े लोग ख्याती प्राप्त करेगे।
: आज का 07 May 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
नए दोस्त बनेंगे। लेकिन, रुक रुक कर हो रहे कार्यों से परेशान रहेंगे। पारिवारिक माहौल अनुकूल नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। वाहन पर खर्च होगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान होंगे।
: आज का 07 May 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। आर्थिक पक्ष अनुकूल होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिलने की उम्मीद के बीच धार्मिक यात्रा हो सकती है।
: आज का 07 May 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
कारोबार में नई तकनीक पर खर्च बढेगा। कोयला तेल और खनिज व्यवसाय मुनाफे में रहेगा। कान सम्बंधित रोग उभर सकता है। आप के सामने बहुत सारी व्यवसायिक च्वाइस हैं, ऐसे में निर्णय आपको ही लेना होगा।
: आज का 07 May 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
भावुकता में आप अपने मन की बात किसी को न कहें। व्यवसाय में साझेदार से मन मुटाव होगा। किसी पर भी बहुत जल्दी विश्वास न करें। विदेश में शिक्षा लेना चाहते हैं, तो आपकी कोशिश रंग ला सकती है।
: आज का 07 May 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
मनचाही सफलता के न मिलने से तनाव में रहेंगे, जिसके कारण प्रोफेशन बदलने का मन होगा। समय रहते अपनी संगत बदले नहीं तो बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी। मित्रों से मतभेद की संभावना के बीच पढाई में ध्यान कम लगेगा।
: आज का 07 May 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
कार्य की अधिकता के बीच आज सारे जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कर्ज सम्बंधित मामले हल होगे। नए लोगों से मुलाकत होगी।
: आज का 07 May 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
मानसिक शांति का आभास होगा। विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी। धर्म में रूचि बढेगी। खर्च बढेगा। किसी का दिल न दुखाएं वरना आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।
: आज का 07 May 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
ऋण चुकाने में सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़े व्यवसायिक लाभ की संभावना है। नौकरी के चलते अपने अधिकारियों से विवाद होगा । सांस सम्बंधित तकलीफ हो सकती है, सावधानी पूर्ण कार्य करें।