इस साल सामान्य रहेगा मानसून ,जून महीने से शुरू होगी बरसात - Jansagar News - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 13, 2021

इस साल सामान्य रहेगा मानसून ,जून महीने से शुरू होगी बरसात - Jansagar News


 Monsoon 2021: स्काईमेट वेदर का रिपोर्ट है कि इस साल देश में नार्मल मानसून रहेगा। किसानों के लिए यह बहुत ही अच्छी खबर है। स्काईमेट वेदर के अनुसार, जून महीने में बरसात शुरू हो जाएगा जो सितंबर माह तक रहेगा। इस दौरान 103% बारिश की संभावना है। इस में 5 फीसदी की त्रुटि हो सकती है। जून महीने में अच्छे मानसून की संभावना है और यह कहा जा सकता है कि मुंबई में यह समय पर आएगा। स्काईमेट वेदर के एवीएम जी०पी०शर्मा ने बताया कि अमूनन यह लगातार तीसरा साल है जब भारत में  मानसून समान्य रहेगा। इसके पूर्व 1996, 1997 और1998 में लगातार तीन साल बारिश समान्य हुई थी। भारत के अधिकांश हिस्से में बारिश अच्छी होगी ऐसा  अनुमान है, वहीं उत्तर पश्चिम राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों और भारत के पूर्वी हिस्सों में मौसम के शुरुआती हिस्सों में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। पंजाब और हरियाणा में जून में प्री-मानसून बारिश होगी। वैसे स्काईमेट के बाद अब भारतीय मौसम विभाग भी अपना अनुमान जल्द ही जारी कर सकता है।



Post Bottom Ad