सासाराम: छात्र उपद्रव मामले में 22 कोचिंग संस्थानों समेत 45 पर मुकदमा दर्ज,आरोपितों की पूरी सूची यहाँ देखें- Jansagar News - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 6, 2021

सासाराम: छात्र उपद्रव मामले में 22 कोचिंग संस्थानों समेत 45 पर मुकदमा दर्ज,आरोपितों की पूरी सूची यहाँ देखें- Jansagar News

 सासाराम में सोमवार को छात्रों द्वारा किए गये उपद्रव मामले में अब नामजद प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है.सासाराम नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद द्वारा दर्ज कराए गए प्राथमिकी (FIR) में कुल 22 कोचिंग संस्थानों को भी अभियुक्त बनाया गया है.



विदित हो की सोमवार को कोरोना दिशानिर्देशों का अनुपालन कराने के लिए नगर कार्यपालक पदाधिकारी एवं कुछ पुलिसकर्मी गौरक्षिनी स्थित चल रहे कोचिंग संस्थानों को बंद कराने गए थे.इस दौरान कोचिंग के हजारों छात्र उग्र हो उठे और पत्थरबाजी करने लगे जिसमे अफसर एवं पुलिसकर्मी घायल हो गये थे.धीरे धीरे छात्रों का उपद्रव हिंसक हो उठा और फिर समाहरणालय समेत पुरे शहर जमकर उत्पात मचाया था.छात्रों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे.


दर्ज प्राथमिकी में नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा है की 

"दिनांक 05.04.2021 को सुबह साढ़े आठ बजे वो नगर थाना के पु.अ.नि. संजीत सिंह एवं सिपाही धर्मेन्द्र कुमार,अभिषेक कुमार और लव किशोर कुमार के साथ पंजाबी मोहल्ला,गौरक्षिनी सासाराम में covid-19 के संबंध बिहार सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश को सूचित करते हुए कोचिंग संस्थानों को बंद कराने गया था. इसी क्रम में मनीष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान,पंजाबी मोहल्ला गौरक्षिनी में जाकर कोचिंग संसथान के संचालक मनीष ओझा को Covid-19 के सम्बन्ध में बिहार सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों की जानकारी दे रहा था.उस समय कोचिंग संस्थान के बाहर लगभग 300 छात्र उपस्थित थे."   (FIR कॉपी का सारांस)

FIR में नामजद कोचिंग संस्थानों का नाम 

  1. Suman Physics Classes
  2. Guddu Mathematics Classes
  3. Abhishek Chemistry Classes
  4. Manjit Physics Classes
  5. Kanak English Classes
  6. Arun Chemistry Classes
  7. O.P Dev Physics Classes
  8. Rajesh Chemistry Classes
  9. Raushan Sir Math Classes
  10. Maurya Chemistry Classes
  11. Vikas Biology Classes
  12. Sonu Chemistry Classes
  13. Maa Sharda Mathematics Classes
  14. Jyoti Prakash Physics Classes
  15. Oxbridge English Classes
  16. Vidhyasagar Physics Classes
  17. Rajeev English Classes
  18. ANil Mathur English Classes
  19. Guru Drona Chemistry Classes
  20. Mentors Classes
  21. Ratnesh Physics Classes
  22. Kumar Desh Deepak Coaching Centre
दर्ज मुकदमा में नगर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा कहा गया है की कोचिंग संचालक रतनेश कुमार और देशदीपक एवं गुरु द्रोण केमिस्ट्री क्लासेज के संचालक के नेतृत्व में डेढ़ से दो हजार छात्र एवं शिक्षक मनीष कोचिंग संस्थान के पास जमा हो गए और कोचिंग संचालको के उकसावे पर प्रशासनिक टीम को गाली गलौज करते हुए ईंट पत्थर एवं लाठी डंडो से जानलेवा हमला कर दिया.


गिरफ्तार छात्रों का नाम-पता 

रंजीत कुमार,महाद्दिगंज,सासाराम 
सिदार्थ कुमार,सोनहर,शिवसागर 
अलोक पटेल,चेरही ,शिवसागर 
रंजन कुमार,परसियां,कैमूर 
अंकित कुमार,धरधरा,नटवार 
संजीव कुमार,लोधी बराव,सासाराम 
मुकेश कुमार झा,जयनगारा,नोखा 
अभिषेक कुमार,भैंसही,सासाराम 
धनजी कुमार,बेदा नाहर,सासाराम 
प्रिंस कुमार,सोनवर्षा,बक्सर 
कमलेश कुमार चौरसिया,जनि बाजार,सासाराम 
मन्नू कुमार.करम डिहरी,सासाराम 
अफरोज आलम,मुरादाबाद,सासाराम 
संदीप कुमार,करगहर 
सहबाज कुमार,शेरगंज ,सासाराम 
रौशन कुमार,नायका गांव,सासाराम 

उपरोक्त सभी छात्र घटना के दौरान ही उपद्रव करते हुए गिरफ्तार किए गये थे.इनके बयां के आधार पर पुलिस जाँच कर संलिप्त अन्य छात्रों को भी गिरफ्तार कर सकती है.पुलिस के अनुसार इस तमाम घटनाक्रम में शहर के कुछ असामाजिक तत्व भी शामिल थे जिनकी पहचान की जा रही है.

सभी आरोपितों पर पुलिस बल पर हमला करने,सरकारी कार्य में बाधा डालने,सरकारी सम्पत्ति का नुकसान पहुचाने एवं पुरे शहर में अराजकता का माहौल बनाने का मुकदमा दर्ज किया गया है.

  

Post Bottom Ad