दैनिक राशिफल/आज का राशिफल/दिनांक 1 मई 2021
Daily Horoscope/Today's Horoscope/Date 1 may 2021आज पंचमी तिथि 04:41 PM तक उसके बाद षष्ठी...
: आज का 01 May 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मित्र आप के कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मन में किसी बात को ले कर दुविधा है उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं।
: आज का 01 May 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी। लेकिन कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में बहनों से झगडा हो सकता है।
: आज का 01 May 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी। धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी।
: आज का 01 May 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जीवन साथी का साथ मिलेगा। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराय नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा।
: आज का 01 May 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याती दिलवा सकते हैं। कारोबार में विस्तार के योग हैं। नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे।
: आज का 01 May 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बडों से मार्ग दर्शन अवश्य लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें।
किसी की बातों में जल्द फंसने की बजाय खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
: आज का 01 May 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें, तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे। आप की आदतों के कारण आप ने अपनों से दुरिया बना ली।
: आज का 01 May 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
भाग्योदय की संभावना के बीच आज जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। पारिवारिक लोगो से सम्बन्ध मधुर होंगे।
: आज का 01 May 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
नौकरी में बदलाव के योग हैं। नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं। कान संबंधित पीड़ा हो सकती हे। अनावश्यक विवादों में न बोले नुक्सान हो सकता हैं।
: आज का 01 May 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव। मानसिक अस्थिरता रहेगी। जिन लोगों की आपने मदद की थी वहीं आप का विरोध करेंगे।
: आज का 01 May 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
वैचारिक मतभेद दूर होंगे। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा।
: आज का 01 May 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
बीती बातों को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।