लोक शिकायत से आदेश के बाद भी Sasaram C.O नहीं हटा रहे हैं अतिक्रमण- Jansagar News - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 19, 2023

लोक शिकायत से आदेश के बाद भी Sasaram C.O नहीं हटा रहे हैं अतिक्रमण- Jansagar News

 लोक शिकायत से आदेश के बाद भी  Sasaram C.O नहीं हटा रहे हैं अतिक्रमण- Jansagar News

Sasaram Block Office Picture

Sasaram: बिहार में जब लोक शिकायत निवारण अधिनियम अस्तित्व में आया तो सरकार को पब्लिक दोनों को लगा कि अब छोटे छोटे विवाद या जनसमस्याओं का निदान निर्धारित समय तक हो जाएगा।लेकिन अब यह कानून शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों के आदेश की धज्जियां निचले स्तर के अधिकारियों द्वारा सरे आम उड़ाई जा रही है।लगभग हर प्रखंड में दर्जनों ऐसे फरियादी हैं जो लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों के आदेश की प्रति लेकर उसके अनुपालन के लिए चक्कर लगा रहे हैं।




सासाराम प्रखंड के तिवारी डीह गाँव के किसान अवधेश तिवारी भी उसी में से एक हैं जो एक अतिक्रमण हटाने के लिए बीते एक साल से सासाराम अंचलाधिकारी की परिक्रमा कर रहे हैं। फरियादी अवधेश तिवारी के पक्ष में जिला पदाधिकारी सह द्वितीय अपीलीय प्राधिकार द्वारा पारित आदेश की प्रति भी है, जिसे वह हर कार्यालय में दिखाते फिर रहे हैं।फिर भी अतिक्रमण नहीं हट सका।


फरियादी अवधेश तिवारी के घर के सामने एक व्यक्ति द्वारा बिहार सरकार के भूमि पर अतिक्रमण करके पक्का मकान बनाया गया है, जिससे रास्ता और नाली भी बाधित है। इसकी सूचना फरियादी ने वर्ष 2020 में ही अंचलाधिकारी सासाराम से किया। उसके बाद पुनः जिलाधिकारी और फिर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी का दरवाजा खटखटाया।





लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा सम्बंधित मामले में अंचलाधिकारी सासाराम से रिपोर्ट माँगी गई तो उनके द्वारा कहा गया कि अतिक्रमण की जांच हो चुकी है और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू है।लेकिन अब आठ महीने बीतने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है।इधर फरियादी अंचलाधिकारी के दफ्तर का चक्कर काट के हार गया है।





फरियादी अवधेश तिवारी ने बताया कि अतिक्रमण नहीं हटाने के पीछे भ्रष्टाचार है,अतिक्रमणकारियों से पैसों की उगाही करके चुपचाप सीओ सासाराम बैठ गए हैं।इसलिए आजतक आदेश का अनुपालन नहीं हो सका है।



ईधर फरियादी ने कहा कि अगर अतिक्रमण नहीं हटा तो अब मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पूरा मामला और आदेश की कॉपी लेकर जाऊँगा।

-Jansagar News Desk

Post Bottom Ad