किसान गोष्ठी में प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई | Dehri News | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 12, 2023

किसान गोष्ठी में प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई | Dehri News |

किसान गोष्ठी में प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई | Dehri News | Dehri Block Kisan Goshthi | 

Agriculture Technology Dehri News

Dehri (Rohtas): आज गुरुवार को डेहरी ई-किसान भवन प्रांगण में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया है | किसान गोष्ठी प्राकृतिक खेती विषय पर आयोजित हुआ है | किसान गोष्ठी का शुभारंभ अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी चौबे के द्वारा दीप प्रज्वल्लित कर किया गया है |





गोष्ठी में AATMA (आत्मा) रोहतास के उप परियोजना निदेशक सौरव कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी,डेहरी सहित डेहरी के आत्मा अध्यक्ष एवं प्रखंड तकनिकी प्रबंधक, डेहरी मुय्ख्य रूप से उपस्थित हुए हैं | गोष्ठी में किसान सहित सभी पंचायतों के मुखिया एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधि, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाह्कार भी उपस्थित हुए हैं | 
ADVT.

तमाम कृषि विभाग के अधिकारीयों के द्वारा मौजूद लोगों को प्राकृतिक खेती के विषय में विस्तार से बताया गया है | प्राकृतिक खेती आने वाले समय के लिए जरुरी है | इस बात को बहुत ही बारीकियों से किसानों को समझाया गया है | वक्ताओं ने कहा की किसान उचित जानकारी के अभाव में अत्यधिक रासायनिक खाद का उपयोग कर रहे हैं,जो बहुत ही नुकसानदायक है | अब अधिक से अधिक जैविक खाद का उपयोग करने का वक्त आ गया है | बिजामृत एवं जीवामृत जैसे प्राकृतिक उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए |

--रत्नेश रमण पाठक  

Post Bottom Ad