Nagar Parishad Chunav : चुनावी डुगडुगी बजने से पहले शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 6, 2022

Nagar Parishad Chunav : चुनावी डुगडुगी बजने से पहले शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला |

Nagar Parishad Chunav : चुनावी डुगडुगी बजने से पहले शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला | Bihar Nagar Parishad Chunav 2022 | Nokha Nagar Parishad | 

Bihar Nagar Parishad Chunav 2022


अभी नगर निकाय चुनाव की घोषणा होनी बाकी है | तारीखों के ऐलान वाली डुगडुगी बजने में लगभग दो चार दिनों की देरी है | लेकिन इधर नगर निकायों में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चूका है | कुछ आरोप जनता अपने वार्ड पार्षदों पर लगा रही है,तो वहीँ कुछ आरोप पूर्व के पार्षद आपस में भी एक दुसरे पर लगा रहे हैं | अब पूरी तरीके से शहरी क्षेत्रों में राजनितिक रंग लोगों पर चढ़ता हुआ दिखने लगा है |


रोहतास जिले के नोखा नगर परिषद् में भी सियासी पारा चढने लगा है | चेयरमैन पद के लिए लगभग सभी उम्मीदवारों ने अपना अपना पत्ता खोल दिया है | हालाकिं कुछ उम्मीदवार ऐसे भी हैं जो बहुत खुलकर सामने तो नहीं आ रहे हैं लेकिन अंदरूनी अभियान पर तेजी से काम कर रहे हैं | यह सबकुछ इसलिए हो रहा है क्यूंकि अबतक आरक्षण रोस्टर को चुनाव आयोग दबाये बैठा है |




जनसागर न्यूज की टीम ने जब नोखा के कई वार्ड और मोहल्ले के लोगों का नब्ज टटोला तो पता चला की जनता में निवर्तमान चेयरमैन और पार्षदों के प्रति बहुत गुस्सा है | पब्लिक खुलकर भ्रष्टाचार का आरोप पूर्व के पार्षदों पर लगा रही है | वार्ड संख्या 12,13,16, और 22 के मतदाताओं ने तो कहा की आजतक कोई भी योजना का कार्य सुचारू रूप से नही हुआ है | जिसको जहाँ और जैसे मौका मिला ,सबने लूट खसोट मचाया है |




पुरे नगर परिषद् क्षेत्र में हर घर नल जल योजना का मजाक बनकर रह गया है | जगह जगह लाखों खर्च करके गलियों को तोड़कर पाइप तो डाला गया लेकिन आजतक कहीं पानी नहीं पहुँच पाया है | ऊपर से जलजमाव की समस्या जस की तस बनी हुई है | इसबार कम बारिश से नगर परिषद की इज्जत थोड़ी बच गई है |



यह सब आरोप प्रत्यारोप का दौर हर चौक पर सुनने को मिल रहा है | कहीं कहीं अलग अलग प्रत्याशियों के समर्थक भी आपस में भीड़ जा रहे हैं | 

अजय भट्ट- जनसागर न्यूज 

Post Bottom Ad