नगर परिषद् चुनाव को लेकर नोखा का राजनीतिक पारा चढ़ा,संभावनाओं का बाज़ार गरम | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 4, 2022

नगर परिषद् चुनाव को लेकर नोखा का राजनीतिक पारा चढ़ा,संभावनाओं का बाज़ार गरम |

नगर परिषद् चुनाव को लेकर नोखा का राजनीतिक पारा चढ़ा,संभावनाओं का बाज़ार गरम | Bihar Nagar Nikay Chunav 2022|

Bihar Nagar Nigam CHunav 2022


Bihar Nagar Nigam Chunav 2022 :  जैसे जैसे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर परिषद चुनाव को लेकर गाइडलाइन जारी की जा रही है | उसी के साथ ही नगर निकायों का सियासी तापमान भी बढ़ने लगा है | नोखा नगर परिषद् क्षेत्र में आजकल हर चाय का दुकान राजनितिक अखाड़ा के रूप में दिख रहा है | जगह जगह लोग चर्चाएँ कर रहे हैं कि उम्मीदवार कौन कौन होगा ? कौन उम्मीदवार कितना भारी है ? आरक्षण रोस्टर को लेकर भी कयास लगाया जा रहा है |



इधर नोखा नगर परिषद चुनाव को लेकर के प्रत्येक प्रत्याशी अपने-अपने वोटरों को अपने पक्ष में लुभाने हेतु जनसंपर्क अभियान तेज कर दिए हैं | कई भावी उम्मीदवार गुप्त रूप से अपना मकसद साधने में जुटे हैं तो वहीँ कुछ प्रत्याशी बिलकुल खुल्लम खुला माहौल बनाने में जुटे हुए हैं | हमने पता लगाया तो पता चला की कुछ गावों में मीट-मुर्गा वाला आयोजन भी शुरू हो चूका है | यह ज्यादातर उन्ही गावों में चल रहा है जो इसबार नगर परिषद् क्षेत्र में शामिल हुए हैं |





आपको बता दें कि इसबार नगर पंचायत से उत्क्रमित होकर नोखा नगर परिषद्  Nokha Nagar Parishad हुआ है | वहीँ पहली बार जनता सीधे अपने मतदान से चेयरमैन और उप चेयरमैन का चुनाव करेगी | नोखा नगर [परिषद क्षेत्र में लगभग 30 हजार मतदाता हैं | नगर परिषद् की राजनीती में इसबार कई नए चेहरे भी आ रहे हैं,जो अबतक पंचायतों में जीतते रहे हैं | 


अजय भट्ट-जनसागर न्यूज 

Post Bottom Ad