चेनारी में लोक गायिका दुर्गा सैनी के गीतों पर रात भर झूमते रहे लोग | Chenari Rohtas | Hindi News Rohtas |
सावन के तीसरे सोमवार पर चेनारी के पॉवर हाउस स्थित मंदिर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया गया है | कार्यक्रम में भोजपुरी लोक गायिका दुर्गा सैनी ने शिरकत किया और रात भर भक्ति गीतों पर दर्शकों को सराबोर करते रही | कार्यक्रम में सबसे अधिकतम भोलेनाथ के गीतों की भरमार रही |
पॉवर हाउस चेनारी में सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुचना पाकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और शिव भक्त उपस्थित थे | रात भर अलग अलग गीतों पर दर्शक झूमते रहे | पॉवर हाउस पर लंगर लगाकर कावारियाँ और आम लोगों को प्रसाद भी ग्रहण कराया गया | कार्यक्रम में मुख्य रूप से पॉवर हाउस मंदिर के महंत ने अग्रणी भूमिका निभाई | मौके पर पैक्स अध्यक्ष पप्पू चौबे,विनय सिंह और कनीय अभियंता दयाशंकर राम आदि भारी संख्या में लोग मौजूद थे |
प्रीतम-जनसागर न्यूज
.jpg)