हाई स्कूल चौखंडी पथ और टाउन हाई स्कूल के NCC कैडेटों ने किया फ्लैग मार्च : Sasaram News - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 13, 2022

हाई स्कूल चौखंडी पथ और टाउन हाई स्कूल के NCC कैडेटों ने किया फ्लैग मार्च : Sasaram News

हाई स्कूल चौखंडी पथ और टाउन हाई स्कूल के NCC कैडेटों ने किया फ्लैग मार्च : Sasaram News | Flag March NCC Sasaram |

फ्लैग मार्च में शामिल NCC कैडेट 


आज शनिवार को सासाराम के हाई स्कूल चौखंडी पथ High School Chaukhandi Path Sasaram और शेरशाह सूरी +2 स्कूल के एनसीसी कैडेटो द्वारा फ़्लैग मार्च निकला गया है | जो हाई स्कूल चौखंडीपथ और शेरशाह सूरी +2 स्कूल से होते हुए जिलाधिकारी आवास DM Residence Sasaram होकर 42 बिहार बटालियन एनसीसी मे समाप्त हुआ। 



फ्लैग मार्च के दौरान सभी NCC कैडेट्स द्वारा कचहरी स्थित वीर कुंवर सिंह एवं सरदार पटेल के प्रतिमा स्थल का सफाई किया गया है | एकसाथ खाकी वर्दी में सैकड़ों की संख्या में शहर में तिरंगा झंडा के साथ मार्च करते हुए कैडेट्स को देखकर सब मोहित हो रहे थे | हाथों में तिरंगा झंडा और सड़क पर परेड देखकर राहगीर भी रुक जा रहे थे | यह दृश्य देशभक्ति में लोगों को ओत प्रोत करने वाला था |



कार्यक्रम में 42 बिहार बटालियन एनसीसी 42 Bihar Battalion NCC के कर्नल रत्नाकर त्रिवेदी , सूबेदार मेजर मनोज कुमार , सूबेदार डी बी चंद ,एनसीसी पदाधिकारी (हाई स्कूल चौखंडीपथ) के सैकेण्ड ऑफिसर चंदन कुमार ,  शेरशाह सूरी +2 स्कूल के केयरटेकर जयप्रकाश रंजन, आर्मी स्टाफ हवलदार सर्वजीत यादव , सीनियर कैडेट आकाश कुमार तिवारी, सीनियर कैडेट अभिषेक चौबे , कैडेट गणेश केशरी, मोहन कुमार एव अन्य कैडेट मौजुद थे।
Rakesh Mishra-Jansagar News

ADVT.


Post Bottom Ad