Rohtas में पवनी पंचायत के मुखिया पर दिनदहाड़े गोलीबारी, NMCH में चल रहा है ईलाज | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 26, 2022

Rohtas में पवनी पंचायत के मुखिया पर दिनदहाड़े गोलीबारी, NMCH में चल रहा है ईलाज |

Rohtas में पवनी पंचायत के मुखिया पर दिनदहाड़े गोलीबारी,NMCH में चल रहा है ईलाज | Dalmia Nagar Police Station | Breaking News Rohtas | 


अब रोहतास में अपराधियों को पुलिस प्रशासन का भय नहीं रहा | इस बात को कहने में कोई परहेज नहीं नहीं है | आज सुबह सुबह पवनी पंचायत के मुखिया विजय भगवान तिवारी उर्फ़ बादशाह भाई को डालमिया नगर थाना क्षेत्र के न्यू सिधौली में गोली मार दिया गया है | 



तीन संख्या में आए अपराधियों ने मुखिया को उस वक्त गोली मारी,जब वह न्यू सिधौली में अपने किसी पहचान वाले से मुलाकात कर रहे थे | अपराधियों द्वारा पहली गोली मुखिया पर नहीं लगी लेकिन इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग बदमाशों ने किया जिसमें मुखिया को गोली लगी है | फिलहाल मुखिया विजय भगवन तिवारी का इलाज सासाराम में नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल-जमुहार में चल रहा है |


इस घटना की सुचना मिलते ही उनके समर्थकों एवं परिचितों की भरी भीड़ हॉस्पिटल में लग गयी है | इस घटना से सहमे जिला भर के मुखिया ने पुलिस और राज्य सरकार से सुरक्षा के लिए अनुरोध किया है | घटना से आहात नोखा मुखिया संघ ने बैठक कर के सुरक्षा और शस्त्र लाईसेंस की मांग कर दिया है | नोखा बीडीओ को दिए गए आवेदन में मुखिया संघ के महासचिव चितरंजन तिवारी ने कहा है की अक्सर ग्राम सभा,बैठक इत्यादि कार्य करने में भय बना रहता है | अपराधी अब लगातार मुखिया को टारगेट करने लगे हैं,स्थानीय थाना द्वारा उचित सहयोग नहीं मिल पाटा है | ऐसे में कार्य करना मुश्किल हो गया है | 

Jansagar News Desk 

Post Bottom Ad