नोखा मुखिया संघ की बैठक संपन्न,दयानंद सिंह बने अध्यक्ष :Nokha News - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 27, 2022

नोखा मुखिया संघ की बैठक संपन्न,दयानंद सिंह बने अध्यक्ष :Nokha News

नोखा मुखिया संघ की बैठक संपन्न,हथिनी पंचायत के मुखिया दयानंद सिंह बने अध्यक्ष तो छतौना वाली तृप्ति कुमारी बनी महामंत्री  :Nokha News/Nokha Rohtas/Rohtas News/Jansagar News/Nokha Nagar Parishad



नोखा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सभा भवन में प्रखंड के सभी मुखिया के द्वारा मुखिया संघ के चुनाव के लिए एक बैठक आयोजित की गई ।जिसमे हथिनी पंचायत के मुखिया दयानंद सिंह को सर्वसम्मति से नोखा प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया।









उक्त बैठक में संघ के लिए कुछ और पदाधिकारीयो का भी चयन किया गया जिसमे सिसिरता पंचायत के मुखिया चितरंजन तिवारी को संघ का संयोजक एवं मीडिया प्रभारी बनाया गया। 



वही जिले के सबसे चर्चित तेजतर्रार महिला मुखिया छतौना पंचायत की मुखिया तृप्ति कुमारी को महामंत्री, तो कदवा पंचायत के मुखिया सरस्वती देवी को उप महामंत्री बनाया गया। 


इसके अलावा मौडीहां पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी को उपाध्यक्ष ,दक्षिणी बराव पंचायत की मुखिया अनीशा कुमारी को सचिव,कुरी पंचायत के मुखिया दीनानाथ सिंह को कोषाध्यक्ष, चनकी पंचायत की मुखिया शीला देवी,धर्मपुरा पंचायत की मुखिया मालती देवी एवं सातवां पंचायत की मुखिया सुनीता देवी को सर्वसम्मति से संघ का कार्यकारणी सदस्य बनाया गया।





मुखिया संघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुखिया दयानंद सिंह ने कहा कि पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए तथा संघ के हित के लिए वे हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा की आने वाले दिनों में अपने अधिकारों के लिए संघ हर मोड़ पर एक जुट होकर कार्य करेगा।


वही पहली बार मुखिया बनी उसके बाद हमेशा जनता सेवा के लिए चर्चित रही छतौना पंचायत की मुखिया तृप्ति कुमारी ने कहा की प्रखंड के सभी पंचायतों मे सर्वांगीण विकास करना हम सब का पहली धर्म और कर्तव्य होगा। मुखिया तृप्ति कुमारी ने कहां की संघ की ओर से जो पद उन्हें दिया गया है उसको वो एक पद नहीं बल्कि जिम्मेवारी समझती हैं।



महामंत्री बनने के बाद तृप्ति मुखिया ने कहा कि प्रखंड के किसी भी पंचायतों में अगर उनकी जरूरत पड़ती है तो वो सभी के सेवा में समर्पित रहेंगी ।


नोखा से अजय भट्ट की रिपोर्ट




Post Bottom Ad