आज का संपूर्ण राशिफल/Today's Horoscope
18सितंबर का हिंदी राशिफल/Hindi Horoscope of18September
Aries Daily Horoscope 18 September 2021 आज का मेष राशिफल
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें। सोच के परे कार्य होने से आपमें से कुछ की परेशानी बढ़ सकती है।
Taurus Daily Horoscope 18 September 2021 आज का वृषभ राशिफल
नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है।पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।
Gemini Daily Horoscope 18 September 2021 आज का मिथुन राशिफल
मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, लेकिन अपना इष्ट बल मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। दिन चिंताजनक व्यतीत हो सकता है।
![]() |
विज्ञापन |
Cancer Daily Horoscope 18 September 2021 आज का कर्क राशिफल
दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात के चलते लाभ के योग बनेंगे, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। श्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।
Leo Daily Horoscope 18 September 2021 आज का सिंह राशिफल
समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। सुख शांति चाहते हैं, तो स्वयं के व्यवहार में बदलाव लाएं,मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं ।
Virgo Daily Horoscope 18 September 2021 आज का कन्या राशिफल
स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ने के बीच आज खुद पर विश्वास रखना होगा, न कि दूसरों के भरोसे रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें, सतर्क रहें ।
Libra Daily Horoscope 18 September 2021 आज का तुला राशिफल
यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। वाहन सुख मिलेगा। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है।
Scorpio Daily Horoscope 18 September 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की उम्मीद कम है। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा।कॅरियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।
Sagittarius Daily Horoscope 18 September 2021 आज का धनु राशिफल
खुद के काम करने के तरीकों को सुधारना होगा। धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
Capricorn Daily Horoscope 18 September 2021 आज का मकर राशिफल
कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। घर पर शांति बनाए रखें।
Aquarius Daily Horoscope 18 September 2021 आज का कुंभ राशिफल
दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें।किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। अपने पराये में फर्क समझें। दूसरों में निजी मामलो में बोलना बंद करें।
Pisces Daily Horoscope 18 September 2021 आज का मीन राशिफल
आज आपकी शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। अपने पराये में फर्क समझें। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी।
Edited by: ब्रजेश कुमार