नोखा नगर परिषद को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए 06 अगस्त को होगी प्रभातफेरी,बैठक में हुआ निर्णय | - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 25, 2022

नोखा नगर परिषद को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए 06 अगस्त को होगी प्रभातफेरी,बैठक में हुआ निर्णय |

नोखा नगर परिषद को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए  06 अगस्त को होगी प्रभातफेरी,बैठक में हुआ निर्णय | Nokha Nagar Parishad, Rohtas |

बैठक में उपस्थित अधिकारी एवं अन्य पार्षद 

नोखा नगर परिषद कार्यालय में ईओ अमित कुमार Nokha Nagar Parishad Executive Officer Amit Kumar की अध्यक्षता में आज बैठक किया गया। बैठक में उपस्थित नगर परिषद के सभी विद्यालय के शिक्षक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने पर चर्चा की गई। इसमे जागरूकता रैली को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।




ईओ अमित कुमार के द्वारा बताया गया कि नगरस्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत 4 अगस्त को निबंध प्रतियोगिता, 6 अगस्त को प्रभातफेरी और 12 बजे के बाद पेंटिंग,10 अगस्त को साईकिल रैली, हाई स्कूल के छात्र भाग लेंगे। 13 को चयन समिति की बैठक, 15 अगस्त को को नगर परिषद कार्यालय पर पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया है।




इसके लिए कार्य योजना तैयारी कर ली गई है। बैठक में लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षक ददन सिंह, मुकेश कुमार, सुरेश कुमार, नीरज कुमार, टैक्स दारोगा सत्यनारायण प्रसाद, प्रधान सहायक संजय चौधरी, सचिदानंद सिंह,राजेंद्र कुमार सिंह,विजय सेठ,इसरा खान, अशोक कुमार, धनजी राम, ऋतु रंजन, सुमन कुमारी, रवीना कुमारी, दीपक कुमार, आदि उपस्थित थे।
Ajay Bhatt-Jansagar News

Post Bottom Ad