औरंगाबाद जदयू पूर्व जिलाध्यक्ष बने प्रदेश महासचिव,कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई- Jansagar News - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 24, 2021

औरंगाबाद जदयू पूर्व जिलाध्यक्ष बने प्रदेश महासचिव,कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई- Jansagar News

पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह बने जदयू के प्रदेश महासचिव 

JDU के संगठन में फेरबदल,कई नए चेहरों को मिली जगह 

आज औरंगाबाद जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह जी को बिहार प्रदेश के प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया। आवास  पर कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई देने के लिए लगातार तांता लगा रहा। पूरे जिले में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह जी माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा जी का आभार व्यक्त किया।

बधाई देते कार्यकर्ता 


 धर्मेंद्र जी जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं को पदोन्नति देकर सम्मानित करने हेतु सभी कार्यकर्ताओं ने उच्च पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। 

धर्मेंद्र सिंह जी को बधाई देने वालों में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जियाउल मुस्तफा खान किसान प्रकोष्ठ के संयोजक पूर्व मुखिया नागेंद्र सिंह जी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय सिंह चंद्रवंशी, अति पिछड़ा जिला प्रभारी मोहम्मद तसलीम, देव प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष रामानुज सिंह,प्रदेश जदयू मीडिया संवाद प्रभारी सुनील सहाय, अति पिछड़ा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार लहरी,एवं मोहम्मद रुस्तम ,कैसर जी अति पिछड़ा के जिला प्रवक्ता मोहम्मद अली, समीर, नंदन, प्रखंड उपाध्यक्ष लाल मोहन जी तथा अन्य जद यू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post Bottom Ad