Loksabha Chunav Result 2024 LIVE || काराकाट में क्यूँ पिछड़ गए पावर स्टार पवन सिंह || Jansagar News || - Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Bihar Hindi News | Silvassa News | DNH Latest News | Daman News | Breaking News Rohtas |

Trusted News Portal of Bihar, Dadra Nagar Haveli & Daman

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 3, 2024

Loksabha Chunav Result 2024 LIVE || काराकाट में क्यूँ पिछड़ गए पावर स्टार पवन सिंह || Jansagar News ||

Loksabha Chunav Result 2024 LIVE || बिहार के हॉट सीट समेत देश भर का अपडेट यहाँ देखें || Jansagar News || Karakat Loksabha Result || Pawan Singh Chunav Result ||

Loksabha Election 2024 Result


Sasaram Loksabha: 10:00 AM
सासाराम सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार आगे चल रहे हैं,यहाँ भाजपा प्रत्याशी शिवेश राम पिछड़ गए हैं.


Karakat Loksabha : 10:00 AM
बिहार के चर्चित सीटों में से एक काराकाट सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी Pawan Singh आगे चल रहे हैं. यहाँ इससे पहले NDA उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा आगे थे.

Araria Loksabha : 10:15 AM
अररिया लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह 8607 मतों से आएग चल रहे हैं.

Begusarai Loksabha: 10:18 AM
बेगुसराय सीट पर गिरिरराज सिंह पीछे चल रहे हैं,यहाँ सीपीआई के अवधेश राय दो हजार मतों से आगे चल रहे हैं.

Karakat Loksabha : 10:20 AM
माले उम्मीदवार राजाराम सिंह आगे चल रहे हैं,यहाँ पवन सिंह और उपेन्द्र कुशवाहा पिछड़ गए हैं.इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं. 

Patliputra Loksabha : 10:30 AM
ईस सीट पर मिसा भारती आगे चल रही हैं,यहाँ भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव पीछे हो चुके हैं.मिसा भारती लगभग 9 हजार मतों से आगे हैं.

Buxar Loksabha : 10:35 AM
बक्सर सीट पर मिथलेश तिवारी 1065 वोट से आगे चल रहे हैं,यहाँ राजद के प्रत्याशी और जग्दानन्द सिंह के बेटे सुधाकर सिंह पीछे हो गए हैं.

Karakat Loksabha : 10:35 AM
यहाँ राजाराम सिंह 4670 वोट से आगे चल रहे हैं,यहाँ दुसरे स्थान पर उपेन्द्र कुशवाहा हैं और पवन सिंह तीसरे स्थान पर चल रहे हैं.

Sasaram Loksabha: 10:40 AM
Congress Candidate Manoj Kumar 3323 वोट से आगे चल रहे हैं,यहाँ मुनिलाल राम के बेटे और भाजपा प्रत्याशी शिवेश राम पीछे चल रहे हैं.

Buxar Loksabha : 10:45 AM
बक्सर सीट पर मिथलेश तिवारी 2659 वोट से आगे हो चुके हैं,सुधाकर सिंह पिछड़ गए हैं.

Gaya Loksabha : 10:45 AM
यहाँ जीतनराम मांझी लगातार बढ़त बनाये हुए हैं, मांझी यहां लगभग 38 हजार मतों से आगे हैं।

Karakat Loksabha : 11:00 AM
यहाँ राजाराम सिंह ने लगभग 7 हजार मतों का लीड ले लिया है. 
राजाराम सिंह - 33114 
उपेन्द्र कुशवाहा -27331
पवन सिंह - 24370

Sasaram Loksabha: 11:05 AM
Manoj Kumar (INC)- 45522
Shivesh Ram (BJP)- 40980

Arrah Loksabha: 11:10 AM
यहाँ भी भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पीछे चल रहे हैं,यहाँ माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद 9183 मतों से आगे चल रहे हैं. यह सीट भी भाजपा के लिए सुरक्षित सीट मानी जाती थी लेकिन यहाँ भी शुरूआती रुझान भाजपा के लिए चिंता वाली है.

Patliputra Loksabha: 11:15 AM
यहाँ राजद उम्मीदवार मिसा भारती 49305 मतों के साथ आगे चल रही हैं.यहाँ भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव 16 हजार वोट से पीछे हैं.

Karakat Loksabha : 11:25 AM
राजाराम सिंह - 48511
उपेन्द्र कुशवाहा -36995
पवन सिंह - 33740

Punjab Loksabha Result 2024

यहाँ लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं,अबतक के रुझानो के अनुसार 7 सीट पर कांग्रेस और 3 सीटों पर आम आदमी पार्टी लीड कर रही है. वहीँ 2 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी और एक पर अकाली दल की उम्मीदवार लीड कर रहे हैं.यहाँ भाजपा का खाता खुलता भी नहीं दिख रहा है.

North-East Delhi Loksabha: 11:35AM
यहाँ मुख्य मुकाबला कांग्रेस के कन्हैया कुमार और भाजपा के मनोज तिवारी के बिच है.अबतक के रुझानो के अनुसार मनोज तिवारी लगभग 40 हजार वोटो से आगे हैं. आपको बता दें की दिल्ली के सभी 7 सीट पर भाजपा आगे हैं.

Sasaram Loksabha: 11:40 AM
Manoj Kumar (INC)-77876
Shivesh Ram (BJP)- 67996

Patna Sahib Loksabha: 11:40 AM
Ravi Shankar Prasad (BJP)- 123287
Anshul Avijit (INC)- 79009

इस सीट पर मीरा कुमार के बेटे अंशुल चुनाव लड़ रहे हैं,अंशुल पहली बार चुनावी मैदान में हैं.इसबार मीरा कुमार ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था.अंशुल के नाना जगजीवन राम लगातार सासाराम सीट से सांसद चुने गए हैं उसके बाद मीरा कुमार भी सासाराम से ही सांसद बनी और लोकसभा अध्यक्ष तक का सफ़र तय किया है.लेकिन अंशुल को इसबार सफलता मिलते हुए नहीं दिख रहा है.

Arrah Loksabha: 11:10 AM
R.K Singh (BJP)- 31936
Sudama Prasad(CPI)- 42012

Karakat Loksabha : 11:50 AM
राजाराम सिंह - 68857
उपेन्द्र कुशवाहा -51104
पवन सिंह - 44681 

Sasaram Loksabha- 12:00 AM
Manoj Kumar- 99637
Shivesh Ram- 86310

Buxar Loksabha- 01:40 PM
Mithlesh Tiwari (BJP)- 145164
Sudhakar Singh (RJD)- 144472
यहाँ भाजपा और राजद के बिच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.यहाँ बहुत ही कम मतों से दोनों प्रत्याशी आगे पीछे हो रहे हैं. 

Arrah Loksabha- 01:45 PM
R.K Singh(BJP)- 115302
Sudama Prasad(CPI)- 144978

आरा सीट भी भाजपा के हाथों से निकलती दिख रही है,ऐसा माना जा रहा है की माले प्रत्याशी के जीत का आकड़ा बढ़ता रहेगा.हालाकिं यह सीट भाजपा के लिए सुरक्षित मानी जाती थी लेकिन ऐसा नहीं दिख रहा है.

Karakat Loksabha- 01:45 PM
Rajaram Singh (CPI)-147461
Upendra Kushwaha (NDA)-103486
Pawan Singh (IND)-95321 

इसी आंकड़े के साथ काराकाट लोकसभा सीट पर NDA की करारी हार दिखने लगी है.यहाँ से पवन सिंह के लड़ने के बाद यह सीट काफी चर्चा में था.गांव गांव पवन सिंह के समर्थन में छोटे बड़े सभी गायकों ने प्रचार किया.बड़ी संख्या में नौजवानों की भीड़ देखि जा रही थी. लाखों लाख लेकर मंच पर आने वाले भोजपुरी गायक और अभिनेता फ्री में काराकाट का मनोरंजन किया,इसके बावजूद भी पवन सिंह बुरी तरह से पिछड़ते नजर आये.

पवन सिंह को जो वोट पड़े हैं उनमे से 90 फीसदी उनके अपने समाज का वोट है इसके अलावें अन्य वोट ब्राह्मण समाज का है.सवर्ण समाज ने फॉरवर्ड उम्मीदवार समझकर पवन सिंह को वोट किया है,वहीँ वोट पवन सिंह को तीसरे स्थान पर खड़ा किया है.

दूसरी तरफ़ अब यह भी कहा जा रहा है की पवन सिंह के वजह से आरा,सासाराम,बक्सर में भाजपा को कुशवाहा समाज ने वोट नहीं किया है.

Sasaram Loksabha- 02:00 PM
सासाराम लोकसभा सीट पर लगभग बराबरी का मुकाबला दिख रहा है.5 लाख से अधिक मतों की गणना के बाद भी दोनों उम्मीदवारों में बेहद कम वोट का फासला है. जबतक गिनती पूरी नहीं हो जाती है,तबतक ऊंट किसी तरफ करवट ले सकता है. हालाकिं शुरुआत से ही कांग्रेस प्रत्याशी मनोज राम के मजबूती की खबर सबको थी,शिवेश राम के मुकाबले मनोज का प्रचार पद्दति और पब्लिक कनेक्टिविटी समेत संसाधनों का इस्तेमाल दिख रहा था.

मनोज कुमार - 208825
शिवेश राम - 224777

Aurangabad Loksabha- 02:20 PM
Aurangabad Loksabha सीट पर चुनाव परिणाम चौकाने वाले आ रहे हैं.यहाँ दो बार से सांसद रहे सुशील कुमार सिंह भी बड़े अंतर से पीछे चल रहे हैं.सुशील सिंह को इसबार फिर से भाजपा ने टिकट दिया था.इनके सामने राजद के अभय कुमार सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं.

सुशिल सिंह (भाजपा)- 127077
अभय कुमार सिन्हा (राजद)- 166985 




-Updated By Ratnesh Raman Pathak

Post Bottom Ad